By: ABP Live | Updated at : 29 Aug 2023 10:32 PM (IST)
ENBA में अनकट की धूम ( Image Source : ABP Uncut )
ENBA Awards 2022: एबीपी न्यूज़ के डिजिटल चैनल अनकट (UNCUT) ने ईएनबीए अवॉर्ड-2022 में कुल 11 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. ईएनबीए में अनकट को तीन गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल और 6 ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया है.
डिजिटल मीडिया के चहेते प्लेटफॉर्म अनकट को बेस्ट बिजनेस प्रोग्राम हिंदी के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है. ये अवॉर्ड अनकट के शो 'सबसे बड़ा रुपैया' के लिए मिला है, जिसे भूपेंद्र सोनी होस्ट करते हैं. इसके अलावा बेस्ट टॉक शो हिंदी के लिए अनकट के शो 'क्रिक कट' को भी गोल्ड से सम्मानित किया गया है.
टेक्नॉलजी के शो 'टेक इट ईजी' को बेस्ट कवरेज ऑफ गैजैट्स हिंदी के लिए गोल्ड मिला है. वहीं बात अगर सिल्वर मेडल की करें तो बेस्ट डिजिटल मीडिया न्यूज़ माइक्रोसाइट के लिए अनकट को सम्मानित किया गया है. वहीं बेस्ट डिजिटल मीडिया न्यूज़ चैनल का सिल्वर अवॉर्ड भी अनकट के ही खाते में है.
ब्रॉन्ज कैटेगरी में अनकट ने कुल 6 अवॉर्ड जीते हैं. बेस्ट कवरेज ऑन ट्रेवल सेक्टर हिंदी के लिए अनकट को ब्रॉन्ज मेडल मिला है. अनकट के फूड शो 'खाने भी दो यारों' को भी बेस्ट कवरेज ऑन फूड एंड बेवरेजेज़ हिंदी का अवॉर्ड दिया गया है. बेस्ट एंकर हिंदी ब्रॉन्ज मेडल भी अनकट के ही नाम है.
वहीं अनकट ने इंग्लिश में भी अपने झंडे गाड़े हैं. बेस्ट कवरेज ऑफ इंटरटेनमेंट इंग्लिश में अनकट के शो 2 इंडियाज़ को भी ब्रॉन्ज मेडल मिला है. बेस्ट इनडेप्थ सिरीज़ हिंदी के लिए अनकट की डॉक्यूमेंट्री 'रामलीला, द लिगेसी ऑफ डिसेंट' को ब्रॉन्ज मिला है.
बेस्ट कवरेज ऑफ टेक्नोलॉजी हिंदी के लिए अनकट के शो टेक टॉक ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता है. ईनबीए 2022 के इन 11 अवॉर्ड्स से पहले ईएनबीए 2021 में भी अनकट ने झंडे गाड़े थे. और तब भी अनकट ने गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे.
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
Explained: हर साल अक्टूबर-नवंबर में ही क्यों दिल्ली की सांस घुटने लगती है? क्या है कोई स्थायी समाधान
'बांग्लादेश जैसे हालात भारत में...', रिजीम चेंज की बात पर क्या बोले CM शुभेंदु अधिकारी?
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
यह वेबसाइट कुकीज़ या इसी तरह की तकनीकों का इस्तेमाल करती है, ताकि आपके ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाया जा सके और व्यक्तिगतर तौर पर इसकी सिफारिश करती है. हमारी वेबसाइट के लगातार इस्तेमाल के लिए आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत हों.