एक्सप्लोरर

भारत को डराने की नाकाम कोशिश के पीछे असली वजह बना चीन में आर्थिक संकट

खबर ये है कि कोरोना पर चीन के गंदे खेल से वहां निवेश करने वाली दुनिया भर की कंपनियां परेशान हैं और करीब एक हजार कंपनियां वहां से बोरिया बिस्तर समेट कर भारत में निवेश करने की प्लानिंग कर रही है.

नई दिल्ली: पहले जमीन पर हिंदुस्तानी जवानों से भिड़ा चीन, फिर हवाई जहाज उड़ाकर ड्रैगन ने हिंदुस्तान को आंख दिखाने की कोशिश की और अब जल मार्ग के जरिये चीन ने हिंदुस्तान को उकसाने वाली चाल चली है. पहली नजर में किसी को ये लग सकता है कि इन तीन रास्तों के जरिये चीन हिंदुस्तान को डराने की कोशिश कर रहा है लेकिन हकीकत कुछ और ही है. चीन हिंदुस्तान को डरा नहीं रहा बल्कि चीन इस वक्त खुद डरा हुआ है और खौफ में ही वो ऐसी ऐसी हरकतें करता जा रहा है.

चीन हिंदुस्तान से कैसे डरा हुआ है उसका एक सबूत चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स के लेख में मिलता है. बौखलाहट भरे शब्दों के साथ चीन सरकार समर्थित अखबार ग्लोबल टाइम्स लिखता है कि भारत कभी भी चीन का विकल्प नहीं बन सकता. खबर ये है कि कोरोना पर चीन के गंदे खेल से वहां निवेश करने वाली दुनिया भर की कंपनियां परेशान हैं और करीब एक हजार कंपनियां वहां से बोरिया बिस्तर समेट कर भारत में निवेश करने की प्लानिंग कर रही है.

iPhone बनाने वाली कंपनी एप्पल 20% प्रोडक्शन क्षमता भारत में शिफ्ट करना चाहती है तो वहीं फुटवियर सप्लाई करने वाली जर्मन कंपनी वॉन वेल्क्स चीन से आगरा शिफ्ट कर रही है. ये फुटवियर कंपनी दुनिया के 80 से ज्यादा देशों में जूते चप्पल की सप्लाई करती है। बताया जा रहा है कि शुरुआती दौर में ये कंपनी आगरा में सौ करोड़ का निवेश करने वाली है. इसी तरह से मोबाइल बनाने वाली कंपनी लावा ने चीन से कारोबार समेटने और भारत में निवेश करने का फैसला लिया है. अगले 5 साल में ये कंपनी 800 करोड़ का निवेश भारत में करेगी। एबीपी न्यूज ने जो जानकारी जुटाई है उसके मुताबिक अमेरिका की कई और बड़ी कंपनियां चीन से बोरिया बिस्तर समेटकर भारत में निवेश करने वाली है. अमेरिकी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने लेख में यूपी की योगी सरकार पर इस बात को लेकर निशाना साधा है कि योगी सरकार ने निवेश के लिए इकोनॉमिक टास्क फोर्स का गठन किया है.

कोरोना की वजह से चीन दुनिया भर के देशों के निशाने पर है और इस आपदा में हिंदुस्तान को अवसर मिल रहा है. यही वजह है कि चीन बौखलाया हुआ है. दिल्ली से बारह सौ किलोमीटर दूर लद्दाख में बेहद शांत दिखने वाली पैंगोंग शो झील में बोट की संख्या बढ़ाकर चीन ने आज हिंदुस्तान को आंख दिखाने की जुर्रत की है। कल खबर आई थी कि लद्दाख की गैलवान घाटी में चीन ने 80 तंबू गाड़ दिये हैं. चीन की बौखलाहट की एक और वजह है भारत का रोड निर्माण कार्य। भारत अपनी सीमा में सड़क निर्माण का काम कर रहा है। चीन इसे चुनौती के रूप में ले रहा है और इन्हीं चक्करों में भारत को डराने की कोशिश कर रहा है. ऐसी हरकतें चीन पहले भी करता रहा है लेकिन भारत ने अपने कदम कहीं भी और कभी भी पीछे नहीं किये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget