एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: बोलसेनारो ने भारत से मिली मदद को बताया संजीवनी, ट्रंप ने कहा- मोदी ग्रेट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा के संदर्भ में पीएम मोदी से हुई बातचीत में उन्हें ग्रेट और बहुत बढ़िया करार दिया. ट्रंप के मुताबिक भारत ने अपनी जरूरतों के कारण इस दवा पर रोक लगाई थी.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से कराह रही दुनिया को फिलहाल हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा और उसका सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत मदद का मसीहा नजर आ रहा है. ब्राजील के राष्ट्रपति जे बोलसेनारो ने जहां इस दवा की आपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम लिखे धन्यवाद के खत में संजीवनी बूटी जैसी मदद का जिक्र किया. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी इस दवा के संदर्भ में पीएम मोदी से हुई बातचीत में उन्हें ग्रेट और बहुत बढ़िया करार दिया. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज़ को दिए एक फोन इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने कोविड19 के इलाज में काम आने वाली हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से बात की थी. ट्रंप के मुताबिक भारत ने अपनी जरूरतों के कारण रोक लगाई थी. लिहाजा फोन वार्ता में उन्होंने पीएम से पूछा था कि क्या भारत इस दवा को अमेरिका के लिए रिलीज कर सकता है? राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम से हुई बातचीत का हवाला देते हुए उनके ग्रेट और बहुत बढ़िया जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया.

रोचक है कि राष्ट्रपति ट्रंप का यह ताजा बयान,भारत से हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा ना मिलने पर जवाबी कार्रवाई के धमकी भरे लहजे का इस्तेमाल करने के महज 24 घंटे के भीतर आया है. गौरतलब है कि भारत ने अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के बाद कोविड19 संकट में मानवीय मदद के आधार पर अन्य देशों को भी इस दवा की आपूर्ति करने का फैसला किया है. 

इस बीच ब्राजील के राष्ट्रपति जैयर बोलसेनारो ने भी भारत से मिली मदद की तुलना हनुमान जी का संजीवनी लाने जैसे काम से की है. बोलसेनारो ने पीएम मोदी को लिखे खत में कहा कि जिस तरह भगवान हनुमान हिमालय से भगवान राम के भाई लक्ष्मण की जान बचाने के लिए दवा लाए थे. उस तरह ब्राजील और भारत भी सहयोग कर कोविड19 बीमारी से उपचार देंगे. बोलसेनारो ने पीएम मोदी से शनिवार को हुई बातचीत में आग्रह किया था कि हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन व दवाओं के लिए अन्य सामग्री की आपूर्ति जारी रखी जाए. ब्राजील में कोविड19 मामलों की संख्या 14 हजार का आंकड़ा पार कर चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
'कभी बर्फ से हुई थी व्यापार की शुरुआत...', भारत-US संबंधों पर बोले एस. जयशंकर
'कभी बर्फ से हुई थी व्यापार की शुरुआत...', भारत-US संबंधों पर बोले एस. जयशंकर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget