एक्सप्लोरर

Delhi Airport Update: गिरते पारे के बीच अगर फ्लाइट से सफर करने जा रहे हैं तो सावधान! जारी हो चुका है रेड अलर्ट

Delhi Fog Update: दिल्ली में घना कोहरा और शीतलहर चल रही है. जिसकी वजह से एयरपोर्ट ने बताया कि 100 उड़ानें देरी से चलीं और कुछ डायवर्ट कर दी गई.

Delhi Airport Fog Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज (5 जनवरी) न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. घने कोहरे के चलते भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया है. इसे देखते हुए दिल्ली हवाईअड्डे ने भी गुरुवार (5 जनवरी) को अपने सभी यात्रियों को अलर्ट कर दिया है. हवाई अड्डे ने बताया कि सोमवार और मंगलवार के बीच करीब 100 उड़ानें देरी से चलीं और कुछ को कोहरे के कारण डायवर्ट किया गया है.

इसके अलावा कहा गया, "यात्रियों से अनुरोध है कि फ्लाइट अपडेट की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें." मौसम विभाग ने अपनी एडवाइजरी में लिखा कि कई जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा, कुछ जगहों पर कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति है. इसके अलावा कहा गया कि अलग-अलग जगहों पर कोल्ड डे जैसे असार हैं. आईएमडी मौसम की चेतावनी के लिए चार कलर कोड का उपयोग करता है- हरा (कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), पीला (देखें और अपडेट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें).

3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान
दिल्ली में कड़ाके की ठंड में दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया है. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार (5 जनवरी) को सीजन का सबसे कम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले बुधवार (4 जनवरी) को तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

जानकारी के अनुसार, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे स्थित पालम वेधशाला ने बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच रहने पर ‘बेहद घना कोहरा’, 51 मीटर से 200 मीटर के बीच ‘घना कोहरा’, 201 मीटर से 500 मीटर के बीच ‘मध्यम कोहरा’ और 501 से 1,000 मीटर के बीच रहने पर ‘हल्का कोहरा’ माना जाता है. 

ये भी पढ़ें- इस साल कांप रहा उत्तर भारत! पिछले साल दिसंबर ने गर्म रहने के मामले में तोड़े थे 122 साल के रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget