एक्सप्लोरर

दिल्ली हिंसा: फैक्ट फाइंडिंग टीम ने सोनिया गांधी को सौंपी रिपोर्ट, कहा- भड़काऊ बयान देने वाले बीजेपी नेताओं पर दर्ज हो FIR

कांग्रेस ने कहा कि धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण करना बीजेपी की बुनियादी मान्यता है. बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ये बीजेपी की कोशिश हो सकती है. भड़काऊ बयान देने वाले बीजेपी नेताओं के खिलाफ बिना देरी किए एफआईआर दर्ज हो.

नई दिल्ली: दिल्ली दंगे को लेकर बनी कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमिटी ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपी. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा, अभय वर्मा पर बिना देरी किए एफआईआर दर्ज होनी चाहिए. दिल्ली चुनाव में अमित शाह ने अपने भाषण में शाहीन बाग को करंट लगाने की बात कही. अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा के भड़काऊ भाषण सबके सामने हैं. भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं पर एफआईआर दर्ज नहीं हुए हैं.

'बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश'

मुकुल वासनिक ने कहा कि जो देखने को मिला वो बेहद भयावह था. दर्द को बयान नहीं किया जा सकता. धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण करना बीजेपी की बुनियादी मान्यता है. लोगों का कहना था कि दंगो में इसकी भी बड़ी भूमिका है. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की खराब हालत है. बेरोजगारी जैसे बुनियादी मुद्दों से ये ध्यान भटकाने की बीजेपी की कोशिश हो सकती है.

राजधर्म निभाने में सरकार फेल- कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि अगर हम कहें कि एक बार फिर राजधर्म निभाने में सरकार पूरी तरह फेल हुई तो गलत नहीं होगा. 26 फरवरी को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होती है. तब तक प्रधानमंत्री का कोई बयान नहीं आता. अगले दिन राष्ट्रपति से मिल कर कांग्रेस ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की क्योंकि वो अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे.

'ड्यूटी नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो'

कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली हिंसा की जांच के लिए दो एसआईटी बनी है लेकिन हम मांग करते हैं कि स्वतंत्र न्यायिक जांच हो ताकि दंगों की सच्चाई सामने आ सके. जिन पुलिस वालों ने अपनी ड्यूटी नहीं की उनपर कार्रवाई हो. लोगों ने कहा कि पुलिस मूकदर्शी बनी रही. दोनों समुदायों के बीच में पैदा हुई दूरी के मद्देनजर महिलाओं और बच्चों की काउंसलिंग शुरू हो.

'केजरीवाल ने जिम्मेदारी से कोई भी कदम नहीं उठाया'

इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में लोगों ने भरोसा दिखाया लेकिन दंगो के दौरान केजरीवाल ने जिम्मेदारी से कोई भी कदम नहीं उठाया. आज भी राहत और पुनर्वास के काम में दिल्ली सरकार नाकाम नजर आ रही है. दिल्ली में सामान्य हालात बनाने के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार को युद्ध स्तर पर काम करने की जरूरत है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक दंगों 53 लोगों की मौत हुई. 200 से अधिक घायल हुए और 2200 लोग गिरफ्तार हुए हैं. अभी भी पुलिस की कार्रवाई चल रही है. बता दें कि कांग्रेस की इस टीम में मुकुल वासनिक, शक्ति सिंह गोहिल, कुमारी शैलजा, तारिक अनवर और सुष्मिता देव शामिल थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
Exclusive: क्या CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में से हुई 215 की पहचान
Exclusive: CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में 215 की पहचान
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget