एक्सप्लोरर

दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस ने आज दोपहर 2 बजे से राज 9 बजे तक कनॉट प्लेस जाने से बचने के लिए कहा, जानें क्या है वजह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से अपील की है कि वे आज दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक कनॉट प्लेट के इनर सर्कल में यात्रा करने से बचें. बता दें कि आज से दिल्ली सरकार कनॉट प्लेस के इनर सर्कल से आजादी के 75वें महोत्सव का आगाज करने जा रही है. इसी वजह से कई सड़कें बंद रहेंगी. यात्रियों को असुविधा न हो इसलिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है.

आजादी के 75 साल का जश्न मनाने के लिए दिल्ली सरकार ने भी खास तैयारी की है. दिल्ली सरकार ने अपने कार्यक्रम को ‘आजादी महोत्सव’ नाम दिया है. दिल्ली में 75 हफ्ते तक देशभक्ति का उत्सव मनाया जाएगा. बता दें कि आम आदमी पार्टी की सरकार 12 मार्च को कनॉट प्लेस के इनर सर्कल से महोत्सव का आगाज करने जा रही है. इस कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है ताकि उन सड़कों से बचा जा सके जहां यातायात प्रतिबंधित रहेगा.बता दें कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक ने यात्रियों को दोपहर दो बजे से रात 9 बजे तक इस एरिया में ट्रैवल नहीं करने की अपील की है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक, कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा और रात 9 बजे तक चलेगा. इसलिए यात्रियों को 2 बजे से 9 बजे तक क्षेत्र में जाने में जाने से बचने की अपील की गयी है. गौरतलब है कि "भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ" के लॉन्चिंग इवेंट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्रियों और AAP विधायकों सहित लगभग 800 लोग शामिल होंगे. ये कार्यक्रम दिल्ली पर्यटन द्वारा आयोजित किया जा रहा है.

दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक कनॉट प्लेस के इनर सर्कल न जाएं

इस कार्यक्रम के दौरान सिविल डिफेंस कर्मियों की तरफ से कनॉट प्लेस में मार्च भी निकाला जाएगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, ‘ ऐसे में यात्रियों एवं चालकों से अनुरोध किया जाता है कि वे 12 मार्च को दोपहर दो बजे से रात 9 बजे तक कनॉट प्लेस के इनर सर्कल की यात्रा करने से बचें.’

आज से शुरू हो रहा है आजादी का ‘अमृत महोत्सव’

बता दें कि साल 2022 में 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके को यादगार बनाने के लिए देश में आज से आजादी का ‘अमृत महोत्सव’ का आगाज किया जा रहा है. दांडी मार्च इसी महोत्सव का एक हिस्सा है, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अहमदाबाद में हरी झंडी दिखाएंगे. बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सल के रूप में भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित किए जाने का फैसला लिया गया था. ये कार्यक्रम 12 मार्च 2021 यानी आज  से शुरू हो रहे हैं और 15 अगस्त 2022 तक चलेंगे.

ये भी पढ़ें

शुभेंदु अधिकारी आज शक्ति प्रदर्शन के साथ हल्दिया में दाखिल करेंगे नामांकन, मिथुन चक्रवर्ती भी होंगे शामिल

अंबानी केस: विस्फोटक वाली कार के तार इंडियन मुजाहिद्दीन से जुड़े, तिहाड़ जेल से फोन बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget