एक्सप्लोरर

वकील से रिश्वत लेने के लिए दिल्ली से बदायूं गए दारोगा और सिपाही को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रकम भी बरामद

दिल्ली पुलिस के एक दरोगा और सिपाही को बदायूं में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. दिल्ली पुलिस का दारोगा और एक सिपाही रिश्वत लेने के लिए दिल्ली से यूपी के बदायूं में अधिवक्ता के पास गए थे.

उत्तर प्रदेश के बदायूं में दिल्ली पुलिस की टीम को एक अधिवक्ता से रिश्वत लेने के आरोप में सीओ और एसडीएम की टीम ने पकड़ा है. आरोपियों के पास से रिश्वत के एक लाख साठ हजार रुपया भी बरामद किया गया है. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को भी दी गई है. दरअसल कुछ समय पहले दिल्ली के कालका जी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की बरेली निवासी एक युवक के साथ शादी करने के लिए बदायूं आई, जहां उसने वकील नेकपाल कश्यप से सम्पर्क किया. वकील ने शादी के लिए उन दोनों के कागजात तैयार करवाये. वहीं लड़की के परिजनों ने कालका जी थाने में लड़की की गुमसुदगी दर्ज करवा दी. 

लड़की की बरामदगी के बाद पुलिस को पता चला कि लड़का और लड़की बदायूं में अधिवक्ता के सम्पर्क में थे. कालका जी थाने के दरोगा पवन इस केस की जांच कर रहे हैं. उन्होंने वकील नेकपाल कश्यप द्वारा बनाए गए कागजात को फर्जी बताते हुए पन्द्रह लाख रुपये की मांग की थी.दरोगा पवन ने वकील नेकपाल कश्यप को पंद्रह लाख रुपए नहीं देने की कंडिशन में इस केस में फंसा देने की धमकी तक दी थी. वहीं वकील से लगातार पैसे की मांग की जा रही थी. 

फिलहाल वकील ने पूरे प्रकरण की शिकायत एसएसपी बदायूं से की जिस पर एसएसपी ने सीओ सिटी और एसडीएम को सादे कपड़ों में इस केस में लगा दिया. दिल्ली पुलिस की टीम जिसमें इस केस के जांच अधिकारी दरोगा पवन यादव, सिपाही कुलदीप और एक महिला कांस्टेबल एक गाड़ी लेकर बदायूं आये और वकील से एक लाख साठ हजार रुपया ले लिया. वहीं पहले से तय प्लान के अनुसार सीओ सिटी ने गाड़ी में इन लोगों को पकड़ लिया गया. जिसमें इनके पास से एक बैग से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गयी. दरोगा के पास से रिवाल्वर भी मिली है.

सभी को थाने लाकर बयान दर्ज किए गए, जबकि बाद में महिला सिपाही और ड्राइवर को छोड़ दिया गया. वहीं दरोगा पवन व सिपाही कुलदीप के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. सीओ सिटी ने बताया मुकदमा लिखा जा चुका है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है.

इसे भी पढ़ेंः
कपिल सिब्बल ने गांधी परिवार पर उठाए सवाल तो कांग्रेस बोली, RSS-BJP की भाषा क्यों बोल रहे हैं?

कोरोना की दूसरी लहर में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वालों पर ED का एक्शन, 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
Embed widget