एक्सप्लोरर

Sanjay Singh Remand: AAP सांसद संजय सिंह की ईडी रिमांड 13 अक्टूबर तक बढ़ाई गई, कोर्ट में किसने क्या दावा किया?

Delhi Liquor Policy: दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कोर्ट में कहा कि इनका (ईडी) दूसरा एजेंडा है.

Delhi Excise Policy: दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की ईडी रिमांड कोर्ट ने मंगलवार (10 अक्टूबर) को 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी. सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें पांच दिनों की ईडी रिमांड पर भेजा गया था. रिमांड खत्म होने पर ईडी ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया. जहां अदालत ने उनकी ईडी हिरासत बढ़ा दी. 

सुनवाई के दौरान संजय सिंह ने कहा कि मुझसे रात के साढ़े दस बजे कहा गया कि आपको बाहर ले जाया जा रहा है. पूछने पर बताया कि तुगलक रोड थाने ले जा रहे हैं. मैंने फिर सवाल किया कि क्या जज की इजाजत ली है. मेरे अड़ने पर उन्होंने कहा कि मुझे लिखकर दीजिए. मैंने लिखकर दिया. दूसरे दिन भी यही हुआ. इसका मतलब है कि इनका दूसरा एजेंडा है.

सिंह ने कहा कि अब जज साहब इनसे पूछिए, किस ऊपर वाले के कहने पर मुझे ऊपर भेजने की तैयारी थी, ये इनसे पूछिए. मेरा सिर्फ इतना अनुरोध है कि जहां भी ले जाना है, जज साहब को बता दीजिए.  इस दौरान सिंह को उनके परिवार से और वकील से 10 मिनट मिलने की इजाजत कोर्ट ने दी.

ईडी ने क्या दलील दी?
सुनवाई के दौरान ईडी ने संजय सिंह की 5 दिनों की रिमांड मांगी और कहा कि सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे रहे हैं. उनसे फोन के डेटा के बारे में पूछा गया तो उसका भी उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया.

कोर्ट के सवाल के जवाब में ईडी की ओर से पेश वकील ने बताया कि हाल ही में रेड चंडीगढ़ में डाली गई है, जिस बिजनेसमैन की निशानदेही पर छापेमारी की गई है, उसका बयान दर्ज हो गया है और उसने कुछ ऐसी अहम जानकारी दी है, जिनका खुलासा इस वक्त नहीं किया जा सकता है.

संजय सिंह  के वकील क्या बोले?
वहीं संजय सिंह की वकील रेबेका जॉन ने कहा कि कस्टडी कोई अधिकार नहीं है, जो मांगे जाने पर ऐसे ही मिल जाए. इसके लिए जांच एजेंसी के पास पुख्ता वजह होनी चाहिए. पिछले पांच दिनों में उन्होंने ऐसे सवाल पूछे जिनका जांच से कोई मतलब नहीं था.

रेबेका जॉन ने कहा, ''सर्वेश और विवेक से आमना सामना कराए जाने की बात कहीं गई थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. सवाल ऐसे पूछे गए- मसलन, मैंने अपनी मां और पत्नी को फोन क्यों दिया?''

संजय सिंह के वकील ने कहा अपने पूरे वकालत के कैरियर में कभी ऐसी रिमांड अर्जी नहीं देखी. संजय सिंह के वकील ने कहा किसी भी गवाह से आमना सामना नहीं कराया गया, बैंक के परिवारिक ट्रांसजेक्शन को लेकर सवाल पूछे गए, क्या इसके लिए ED को 5 दिन की हिरासत मिली थी. 

वहीं ईडी ने कहा कि इस मामले में बडे पैमाने पर पैसे का लेनदेन हुआ है इसलिए और रिमांड की जरूरत है.

ये भी पढ़ें- शराब नीति की ड्राफ्टिंग में आपकी क्या भूमिका थी? ED रिमांड के पहले दिन संजय सिंह पर हुई इन सवालों की बौछार, जानिए अब आगे क्या होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget