एक्सप्लोरर

Delhi Election: अनुराग ठाकुर ने कहा- बुलेट पर बैलेट भारी पड़े ऐसा होना चाहिए

अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं हैगोली मारो वाले बयान के लिए अनुराग ठाकुर पर कार्रवाई भी हुई

नई दिल्ली: 'गोली मारो' वाले बयान को लेकर सुर्खियों में आए बीजेपी सांसद और केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है. गौरतलब है कि इस बयान के बाद अनुराग ठाकुर आप और कांग्रेस के निशाने पर आ गए थे. दूसरे दलों ने भी उनकी बयान की निंदा की थी. यहां तक की चुनाव आयोग ने उनपर कार्रवाई करते हुए चुनाव प्रचार पर 72 घंटे का बैन लगा दिया था.

अनुराग ठाकुर ने अपने ताजा बयान में कहा, ''लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान हीं है, वोट का प्रयोग सही तरह से करें और बुलेट पर बैलेट भारी पड़े ऐसा होना चाहिए.''

Delhi Election: अनुराग ठाकुर ने कहा- बुलेट पर बैलेट भारी पड़े ऐसा होना चाहिए

अनुराग ठाकुर ने क्या कहा था?

बीजेपी उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में अनुराग ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा था. इसके बाद उन्होंने भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा. वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा “ देश के गद्दारों को”, जिसपर भीड़ ने कहा, “ गोली मारो स***को.” ठाकुर ने भीड़ से इतनी तेज़ आवाज़ में नारा लगाने को कहा कि इसकी आवाज़ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुन सकें.

लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ लगाए नारे

उधर आज जब लोकसभा में जैसे ही अनुराग ठाकुर बोलने के लिए खड़े हुए विपक्षी सांसदों ने उनके खिलाफ जमकर नारे लगाए. विपक्षी सांसदों ने ''गोली मारना बंद करो'' के नारे लगाने शुरू कर दिए. बता दें कि अनुराग ठाकुर के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी. कई जगहों पर उनके खिलाफ प्रदर्शन भी हुए. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अनुराग ठाकुर की जमकर खिंचाई की थी. यहां तक की विपक्षी दलों ने जामिया में हुए फायरिंग मामले के लिए अनुराग ठाकुर के बयान को जिम्मेदार बताया था. लेफ्ट नेता डी राजा ने तो अनुराग ठाकुर के गिरफ्तारी की मांग कर दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget