एक्सप्लोरर

शहीद की बेटी से एयरपोर्ट से बाहर आकर मिले राहुल, सीएम की सभा में हुई थी बदसलूकी

गुजरात में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. गुरुवार को दूसरे और आखिरी चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. 18 तारीख को नतीजे घोषित होंगे. सबसे तेज नतीजों के लिए देखना ना भूलें एबीपी न्यूज़

नई दिल्ली: जिस शहीद की बेटी के साथ मुख्यमंत्री रूपानी की सभा में बदसलूकी हुई थी आज उससे राहुल गांधी ने एयरपोर्ट से बाहर आकर मुलाकात की. शहीद बीएसएफ जवान अशोक तडवी की बेटी रूपल तडवी ने राहुल गांधी को राज्य सरकार से हुई परेशानियों के बारे में बताया.

मुलाकात की जानकारी देते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया, ''गुजरात के मुख्यमंत्री रुपानी से मिलने की कोशिश करने पर मारपीट की स्थिति होने के बाद शहीद जवान अशोक तडवी की बेटी ने आज राहुल गांधी से मुलाकात कर राज्य सरकार से हुई परेशानियों के बारे में बताया.''

 

क्या है पूरा मामला? गुजरात में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री विजय रूपानी से मिलने की कोशिश कर रहीं रूपल के साथ महिला पुलिस कर्मियों ने बेहद अपमानजनक सलूक करते हुए घसीटते हुए बाहर निकाला था.

यही नहीं उनके साथ मार पीट भी की गई थी. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद राहुल गांधी ने बीजेपी और मुख्यमंत्री रूपानी पर हमला बोला था.

राहुल गांधी ने घटना की निंदा करते हुए ट्वीट किया था, ‘‘परम देशभक्त’ रुपाणीजी ने शहीद की बेटी को सभा से बाहर फेंकवा कर मानवता को शर्मसार किया. 15 साल से परिवार को मदद नहीं मिली, खोखले वादे मिले.’’

क्या मांग रही है शहीद की बेटी? शहीद अशोक तडवी की बेटी रूपल 26 साल की हैं और वो कई सालों से इस बात को लेकर प्रदर्शन कर रही है कि उसके पिता अशोक तडवी के शहीद होने के बाद सरकार ने जो जमीन देने का कथित रूप से वादा किया था वह आज तक पूरा नहीं किया.

उनका कहना है कि मेरे पापा 2002 में शहीद हुए थे, मेरी मां प्लॉट के लिए 10 साल से कचहरी के धक्के खा रही हैं. इसलिए मैं रूपाणी जी से मिलने जा रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget