एक्सप्लोरर

Covid-19 रिस्पांस प्लान के तहत दिल्ली में आज से फिर शुरू होगा सीरोलॉजिकल सर्वे, 1 से 5 अगस्त तक लिए जाएंगे सैंपल

सीरोलॉजिकल सर्वे में हर आयु वर्ग के लोगों के सैंपल लिए जाएंगे और देखा जाएगा कि क्या वो कभी इस खतरनाक वायरस के संपर्क में आये हैं? इसके साथ ही सर्वे में देखा जाएगा कि जो लोग पॉजिटिव से नेगेटिव हुए उनके अंदर इस वायरस का कैसा प्रभाव पड़ रहा है.

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार ने कोविड रिस्पांस प्लान बनाया है. इसी प्लान के तहत दिल्ली के सभी 11 जिलों में फिर से सीरोलॉजिकल सर्वे शुरू किया जा रहा है. इसमें लोगों के सैंपल लेकर कोरोना वायरस के शहर में फैलाव का आकलन किया जायेगा. इसके तहत 1 अगस्त से 5 अगस्त के बीच सैंपल लिए जाएंगे. दिल्ली सरकार ने अब हर महीने सीरोलॉजिकल सर्वे कराने का फैसला किया है.

पहले सीरोलॉजिकल सर्वे में क्या पता चला दिल्ली में किये गए पहले सीरोलॉजिकल सर्वे से ये पता चला है कि 23.48% दिल्ली वाले अब तक कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं. NCDC (नेशनल सेंटर फॉर डिसीज़ कंट्रोल) और दिल्ली सरकार द्वारा कराये गये इस सर्वे में 23.48 फीसदी लोगों में कोविड के खिलाफ एंटीबॉडी पाया गया है. 27 जून से 10 जुलाई तक चले सीरो सर्वे में कुल 21387 सैम्पल लिए गए थे.

इस सर्वे के परिणाम से दिल्ली में कोरोना कहां-कहां तक और कितने व्यापक स्तर पर पहुंच चुका है, ये समझने में आसानी होगी और इसे रोकने में मदद मिलेगी.

क्या होता है सीरोलॉजिकल सर्वे

सिरोलॉजिकल टेस्ट ब्लड टेस्ट होता है, जिसके द्वारा शरीर में एंटीबॉडीज का अध्ययन किया जाता है. शरीर में एंटीबाडी तब बनने शुरू होते हैं जब कोई बाहरी वायरस या बैक्टीरिया शरीर मे प्रवेश करता है. ऐसे संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर का रोग प्रतिरोधक तंत्र एंटीबॉडीज बनाता है. यानी कि जिनके भी शरीर में एंटीबॉडीज बन रहे हैं वो संक्रमित हो चुके हैं.

इन ब्लड सैंपल को लेने का मकसद यही है कि उन लोगों के बारे में पता लगाया जा सके जो लोग कोरोना से संक्रमित होकर ठीक भी हो गए और उन्हें पता ही नहीं चला कि वो कोरोना संक्रमण का शिकार हुए.

ये है सर्वे का कारण

इस सर्वे का एक मुख्य कारण यह भी है कि जिन लोगों में लक्षण दिखते हैं या जो गंभीर हो जाते हैं, वो तो अपना टेस्ट और इलाज करवाकर पॉजिटिव से नेगेटिव हो जाते हैं लेकिन ऐसे भी बहुत से लोग होते हैं जो बिना किसी लक्षण के भी इस वायरस से संक्रमित होकर ठीक भी हो जाते हैं लेकिन उन्हें कभी इसका पता नहीं चलता.

या फिर ऐसा भी हो सकता है कि व्यक्ति को पता ही ना हो और वो वर्तमान में भी पॉजिटिव हो. यानी रेंडम सेंपलिंग करके यह आकलन किया जाएगा कि दिल्ली के अंदर यह वायरस किस हद तक और कहां-कहां फैल चुका है.

Coronavirus Updates: दुनियाभर में 24 घंटे में आए 2.82 लाख नए केस, अबतक 6 लाख 82 हजार से ज्यादा की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी का सोरेन सरकार को दो टूट
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी का सोरेन सरकार को दो टूट
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
अभिषेक बनर्जी को विदेश जाने की इजाजत, जानें क्यों यात्रा पर लगी थी रोक
अभिषेक बनर्जी को विदेश जाने की इजाजत, जानें क्यों यात्रा पर लगी थी रोक
किरेन रिजिजू के बयान पर विपक्ष का पलटवार, कहा- ‘PM और गृह मंत्री...’
किरेन रिजिजू के बयान पर विपक्ष का पलटवार, कहा- ‘PM और गृह मंत्री...’

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget