एक्सप्लोरर

Covid 19: न्यू ईयर पर राज्यों की एडवाइजरी- कर्नाटक में मास्क जरूरी, गोवा में रात 1 बजे तक कर सकेंगे पार्टी

New Year Celebrations: एक तरफ कोरोना को लेकर टेंशन है तो दूसरी तरफ नए साल का जश्न. अगर आप भी कहीं घूमने जाने या पार्टी का प्लान बना रहे हैं तो राज्य सरकारों की गाइडलाइन और एडवाइजरी का जरूर पालन करें.

New Year Corona Advisory: चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. चीन में हर तरफ बीते कुछ दिनों से हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदार ओमिक्रोन का सब वेरिएंट बीएफ.7 भारत में भी मिला है. वहीं अब विदेश से आ रहे लोग भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है. ऊपर से न्यू ईयर के मद्देनजर राज्य सरकारें भी लोगों को सतर्क और सावधान रहने के दिशा-निर्देश दे रही है.

कर्नाटक ने जारी की एडवाइजरी

न्यू ईयर को लेकर कर्नाटक सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है. कर्नाटक में रेस्तरां, पब, थिएटर हॉल, स्कूल और कॉलेज जैसी बंद जगहों के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. राज्य में नववर्ष का जश्न रात 1 बजे तक चल सकता है. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा, "घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन हमें अभी से सावधानी बरतनी होगी."

कर्नाटक सरकार की ताजा एडवाइजरी के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्ग नागरिकों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं वाले लोगों को सार्वजनिक समारोहों से बचना चाहिए. इसी के साथ जो इवेंट इनडोर हो रहे हैं वहां लोगों की संख्या उपलब्ध सीटों की संख्या से अधिक नहीं होनी चाहिए.

दिल्ली में नए साल का जश्न 

दिल्ली में भी कोरोना की स्थिति को लेकर अरविंद केजरीवाल की सरकार काफी एक्शन में है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कोविड के डर को देखते हुए तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. वहीं, इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड की स्थिति पर एक आपात बैठक की थी. उन्होंने बताया था कि दिल्ली में अब तक ओमिक्रोन का सब वेरिएंट BF.7 नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार मामलों में किसी भी संभावित उछाल से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

गोवा में कैसी है तैयारियां?

राज्य सरकार ने नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह की कोविड संबंधी पाबंदियों को लागू नहीं करने का फैसला किया है. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह घोषणा की. उन्होंने बताया कि 1 जनवरी, 2023 तक कोई अंकुश नहीं होगा, हालांकि, राज्य सरकार उसके बाद की स्थिति को रिव्यू करने के बाद तय करेगी कि प्रतिबंधों की कोई आवश्यकता है या नहीं.

हिमाचल की एडवाइजरी

नए साल का जश्न मनाने के लिए हर साल लाखों की संख्या में सैलानी हिमाचल प्रदेश पहुंचते हैं. ऐसे में राज्य सरकार के लिए यहां भी चुनौती बहुत ज्यादा है. स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के लिए एक सलाह जारी की है.

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए कोविड प्रतिबंध लगाए हैं. लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने को कहा गया है. होटल और रेस्तरां मालिकों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि विजिटर्स इन मानदंडों का पालन जरूर करें.

उत्तराखंड में क्या है माहौल

नए साल को लेकर नैनीताल में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. पुलिस और प्रशासन अपने स्तर पर तैयारियां कर रहा है. होटल कारोबारियों ने भी पर्यटकों के स्‍वागत की शानदार तैयारियां की हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार नैनीताल में बीते साल की तुलना में ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है. हालांकि, कोरोना ने होटलों की बुकिंग्स पर असर डाला है.

इसी के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने मास्क के इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करवाने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा सीएमओ को सभी अस्पताल में लगे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, ऑक्सीजन सिलेंडर्स को ठीक तरह से जांचने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें- Gujarat Crime: गुजरात में बेटी के अश्लील वीडियो का विरोध करने पर BSF जवान की पीट-पीट कर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai Drug Trafficking : मुंबई में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 14 नाइजीरियाई नागरिकों की पहचान, डिपोर्टेशन की तैयारी शुरू
मुंबई में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 14 नाइजीरियाई नागरिकों की पहचान, डिपोर्टेशन की तैयारी शुरू
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED, 15 जून को पूछताछ के लिए समन
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED, 15 जून को पूछताछ के लिए समन
पश्चिम बंगाल: टीएमसी को बड़ा झटका! ममता बनर्जी ने मांगा कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
बंगाल: टीएमसी को बड़ा झटका! ममता बनर्जी ने मांगा करीबी और कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
India at 2047 Conclave Live: 'UCC के दायरे में नहीं आएगी 21 फीसदी आदिवासी आबादी', ABP के कार्यक्रम में बोले मोहन यादव
LIVE: 'UCC के दायरे में नहीं आएगी 21 फीसदी आदिवासी आबादी', ABP के कार्यक्रम में बोले मोहन यादव

वीडियोज

Top Speed 60 km पर क्या ये Practical है ? River Indie scooter full review | #riverindie #autolive
Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
Box Office Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें- 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें-'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
India at 2047 Conclave Live: 'UCC के दायरे में नहीं आएगी 21 फीसदी आदिवासी आबादी', ABP के कार्यक्रम में बोले मोहन यादव
LIVE: 'UCC के दायरे में नहीं आएगी 21 फीसदी आदिवासी आबादी', ABP के कार्यक्रम में बोले मोहन यादव
पश्चिम बंगाल: टीएमसी को बड़ा झटका! ममता बनर्जी ने मांगा कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
बंगाल: टीएमसी को बड़ा झटका! ममता बनर्जी ने मांगा करीबी और कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
Kuwait Airport Attacked by Iran: कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
Embed widget