एक्सप्लोरर

वॉर रूम को छोड़कर सेना मुख्यालय में रहेगा कम से कम स्टाफ, 21 दिन के लॉकडाउन के मद्देनजर लिया गया फैसला

बुधवार को सेना मुख्यालय बंद रहा. नौसेना और वायुसेना मुख्यालय में कम से कम स्टाफ मौजूद रहे. लेकिन एलओसी और ऑपरेशन्स में लगे सैनिकों की तैनाती में कमी नहीं आएगी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन के आह्वान पर बुधवार को सेना मुख्यालय को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया. गुरूवार से सेना मुख्यालय में कम से कम स्टाफ आएगा. ये निर्देश सेना की सभी कमांड और डायरेक्टरेट को भी दिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, सेना मुख्यालय के सभी डायेरक्टेरट्स में गुरूवार से 5-10 प्रतिशत स्टाफ ही ऑफिस आएगा. यानि हर डायरेक्टरेट में एक अधिकारी और और एक जवान ही ड्यूटी पर आएगा. लेकिन वॉर-रूम और कम्युनिकेशन रूम में स्टाफ को जरूरत के हिसाब से ही काम करते रहेंगे. लगभग यही निर्देश वायुसेना और नौसेना मुख्यालय को दिए गए हैं.

आपको बता दें 23 मार्च से सेना मुख्यालय में मात्र 40 प्रतिशत सैन्य अधिकारी और जवान ही अपने दफ्तर में आ रहे थे. लेकिन गुरूवार से अब कम से कम स्टाफ ही ऑफिस आएगा. ऑफिसर वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं. लेकिन इस दौरान वे फोन और इलेक्ट्रोनेकिली मौजूद रहेंगे.

आपको बता दें कि सेना की सातों कमांड (कमान) को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे कम से कम स्टाफ के जरिए ऑफिस में काम करेंगे. लेकिन सूत्रों की मानें तो इससे सेना के ऑपरेशन्स में कोई कमी नहीं आएगी. जो यूनिट्स कश्मीर में एंटी-टेरेरिस्ट ऑपरेशन या फिर एलओसी पर तैनात हैं वे सुरक्षा में कोई कमी नहीं करेंगी. क्योंकि पिछले दो दिनों से पाकिस्तानी सेना की तरफ से कई बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ है.

सेना के जम्मू (नगरोटा) स्थित प्रवक्ता के मुताबिक, मंगलवार देर शाम एलओसी के पूंछ सेक्टर में केरनी, कस्बा और देगवार चौकियों पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग और मोर्टार दागे गए. हालांकि प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना पाकिस्तान के युद्धविराम का मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

इस बीच रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए ऑर्डेनेन्स फैक्ट्री बोर्ड यानि ओएफबी ने देश के अलग अलग हिस्सों में 258 बेड के आईसोलेशन सेंटर तैयार किए हैं. ये सेंटर वहां तैयार किए गए हैं जहां ओएफबी के प्लांट हैं.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, जबलपुर स्थित व्हीकल फैक्ट्री में 40 बेड का आईसओलेशन सेंटर तैयार किया गया है. इसी तरह 30-30 बेड के सेंटर पश्चिम बंगाल के इशापुर स्थित मैटेल एंड स्टील प्लांट, गन सैल फैक्ट्री काउसीपुर में, खेडकी (पुणे) स्थित एम्युनेशन फैकट्री में बनाए गए हैं.

इसी तरह उत्तर प्रदेश के कानपुर और खमरिया स्थित ऑर्डिनेन्स फैक्ट्रियों में भी 30-30 बेड के सेंटर तैयार किए गए हैं. नागपुर के करीब अम्बजहारी ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री में भी 30 बेड का सेंटर बनाया गया है. महाराष्ट्र के अमबरनाथ स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 25 बेड और तेलंगाना के मेडक में 20 बेड का सेंटर तैयार किया गया है. चेन्नई के करीब एवाडी में हेवी व्हीकल फैक्ट्री में भी 20 बेड का आईसोलेशन सेंटर तैयार है.

जानकारी के मुताबिक, ओएफबी ने ये आईसोलेशन सेंटर स्वास्थय और परिवार कल्याण मंत्रालय के समन्वय के साथ तैयार किए गए हैं. साथ ही स्वास्थय मंत्रालय के अनुरोध पर ओएफबी अब प्रोटेक्शन एक्यूपमेंट और मास्क बनाने की तैयारी कर रही है.

केजरीवाल बोले - पिछले 24 घंटे में दिल्ली में COVID-19 के पांच नए केस आए, कुल 35 मामले हुए

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
दिल्ली में एअर इंडिया के पायलट की मौत, फ्लाइट उड़ाने के चंद घंटे पहले हुई घटना
दिल्ली में एअर इंडिया के पायलट की मौत, फ्लाइट उड़ाने के चंद घंटे पहले हुई घटना
‘...मेरा साया साथ होगा’, केन्द्र सरकार पर कांग्रेस का तंज, जानें क्या कहा?
‘...मेरा साया साथ होगा’, केन्द्र सरकार पर कांग्रेस का तंज, जानें क्या कहा?

वीडियोज

SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
गाजा संकट पर ब्रिक्स सख्त, टू-स्टेट सॉल्यूशन और स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन
गाजा संकट पर ब्रिक्स सख्त, टू-स्टेट सॉल्यूशन और स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
Embed widget