एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस से मप्र में संक्रमण से छठी मौत, खरगोन के मरीज ने तीन दिन पहले तोड़ा था दम

मध्य प्रदेश राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गयी है. खरगोन के एक 65 वर्षीय अधेड़ की मौत के तीन बाद उसके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

इंदौरः मध्यप्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बुधवार को पुष्टि की है कि खरगोन जिले का एक 65 वर्षीय पुरुष कोरोना से संक्रमित था. यह पुष्टि पुरुष की मौत के तीन बाद की गई है. इसके साथ ही, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गयी है.

खरगोन के जिलाधिकारी गोपालचंद्र डाड ने 'पीटीआई' से बातचीत के दौरान कहा कि 'हमें इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की एक प्रयोगशाला से मिली जांच रिपोर्ट से पता चला है कि धरगांव का 65 वर्षीय पुरुष कोरोना वायरस से संक्रमित था. इस व्यक्ति की तीन दिन पहले ही इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव होलकर चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.'

उन्होंने आगे बताया कि 'मरीज को सांस लेने में तकलीफ के चलते खरगोन जिले के एक अस्पताल में हाल ही में भर्ती कराया गया था. हालत बिगड़ने पर उसे रविवार को इंदौर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया था'.

गोपालचंद्र डाड का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाला व्यक्ति कैंसर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और सांस की बीमारी का मरीज था. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह खरगोन जिले का पहला कोरोना वायरस संक्रमित मरीज था.

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि खरगोन जिले से गंभीर हालत में लाये गये इस व्यक्ति की रविवार को ही मौत हो गयी थी.

अब तक मिली रिपोर्टों के मुताबिक सूबे में कुल 86 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इनमें इंदौर से सबसे ज्यादा 63 मरीज शामिल हैं. इसके अलावा, जबलपुर से 8, उज्जैन से 6, भोपाल से 4 और शिवपुरी एवं ग्वालियर से 2-2 मामले सामने आए हैं. राज्य में इस महामारी से संक्रमित होने के बाद अब तक इंदौर के तीन, उज्जैन के दो और खरगोन के एक मरीज की मौत हो चुकी है.

Coronavirus: केंद्र ने कहा लोगों का पलायन रुका, SC ने कहा Fake News फैलाने वालों पर कार्रवाई हो | क्या है Tablighi Jamaat कैसे करती है काम क्यों हजारों Muslims होते हैं Markaz Nizamuddin में इकट्ठा? | ABP Uncut
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोज जनता पार्टी पर RJD सांसद मनोज कुमार झा की एक चिट्ठी और मच गया बवाल, जानें पूरा मामला
कॉकरोज जनता पार्टी पर RJD सांसद मनोज कुमार झा की एक चिट्ठी और मच गया बवाल, जानें पूरा मामला
वॉर US-ईरान की हो रही, तेल कीमतें भारत में बढ़ रहीं... सुपर पावर देशों की मनमानी पर मोहन भागवत की दो टूक
वॉर US-ईरान की हो रही, तेल कीमतें भारत में बढ़ रहीं... सुपर पावर देशों की मनमानी पर मोहन भागवत की दो टूक
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की भेंट, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की लंबी और गंभीर चर्चा
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की भेंट, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की लंबी और गंभीर चर्चा
TMC विधायकों की टूट के बाद अब सांसदों के बागी होने का मंडराया खतरा, कैसे अकेली होती जा रहीं ममता?
TMC विधायकों की टूट के बाद अब सांसदों के बागी होने का मंडराया खतरा, कैसे अकेली होती जा रहीं ममता?

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल 2.0 लाने पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
डिलिमिटेशन बिल 2.0 पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की भेंट, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की लंबी और गंभीर चर्चा
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की भेंट, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की लंबी और गंभीर चर्चा
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget