एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस दिल्ली में नहीं फैला, घबराने की जरूरत नहीं: सीएम अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस दिल्ली में नहीं फैला है घबराने की जरूरत नहीं है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है. इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस नहीं फैला और घबराने की कोई जरूरत नहीं है. उनका यह बयान ऐसे वक्त आया जब राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 91 नए मामले सामने आए और उनकी कुल संख्या बढ़कर 384 हो गई है. बाद में शाम को आए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 93 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की जान गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 384 नए मामलों में से 259 निजामुद्दीन मरकज से संबंधित हैं जो कोविड-19 के प्रमुख केंद्र के तौर पर सामने आया है. मरकज से निकाले गए लोगों में से 77 लोग शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक सामने आए 384 मामलों में से 58 ऐसे लोग हैं जिन्होंने हाल में विदेश यात्रा की थी, 38 लोग ऐसे हैं जो उनके संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में वायरस का अब तक सामुदायिक प्रसार नहीं हो रहा है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने कहा, “स्थानीय संपर्क और प्रसार के कारण बढ़ रहे मामलों का आंकड़ा एक जैसा और स्थिर है. जिससे हमें यह उम्मीद है कि दिल्ली में कोरोना वायरस नहीं फैल रहा है.” उन्होंने कहा कि वायरस के स्थानीय प्रसार के दिल्ली में सिर्फ 38 मामले हैं. वायरस अगर दिल्ली के लोगों में फैलता है तो सरकार ने उसके लिये तैयारी की है. मुख्यमंत्री ने कोविड-19, खाद्य बैंक, आश्रय स्थलों समेत अन्य विषयों पर जानकारी देने के लिये एक Whatsapp हेल्पलाइन नंबर 8800007722 भी जारी किया. केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली सरकार Whatsapp नंबर जारी कर रही है जिस पर कोरोना वायरस से संबंधित सभी जानकारियां दी जाएंगी.” इस बीच केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विशेषज्ञ शनिवार को शाम तीन बजे छात्रों से बातचीत करेंगे और वायरस से जुड़े उनके सवालों का जवाब देंगे.

ये भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: IMF ने कहा- दुनिया इस वक्त 2008 की मंदी से भी बड़े वित्तीय संकट में

कोविड-19 के मरीजों के इलाज में मलेरिया रोधी दवा का इस्तेमाल खतरनाक: वैज्ञानिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget