एक्सप्लोरर

झारखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 82, राजधानी रांची से रिकार्ड 55 मरीज

अगर राजधानी की बात करें तो रांची में ही रिकार्ड 55 केस सामने आए हैं, जिनमें कुछ एक मामलों को छोड़कर से ज्यादातर मामले एक ही इलाके हिंदपीढ़ी से

रांची: झारखंड में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी से बढ़त देखी जा रही है. 31 मार्च को राज्य में पहला कोरोना पॉजिटिव केस रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से सामने आया था और अब आज 26 अप्रैल तक राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 82 पर पहुंच चुकी है. यानी पिछले 27 दिनों में कोरोना का आंकड़ा 1 से बढ़कर 82 तक पहुंच गया है.

अगर राजधानी की बात करें तो रांची में ही रिकार्ड 55 केस सामने आए हैं, जिनमें कुछ एक मामलों को छोड़कर से ज्यादातर मामले एक ही इलाके हिंदपीढ़ी से हैं. हिंदपीढ़ी से ही राज्य का पहला केस भी सामने आया था जिसमें 22 वर्षीय मलेशिया मूल की महिला जो कि जमात से जुड़ी थी, को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.

हालांकि अब महिला ठीक होकर अस्पताल से बाहर आ चुकी है लेकिन राज्य की मौजूदा हालत को देखें और आंकड़ों में जिस तरह की बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है उसको देखें तो लग रहा है मानो राज्य में हालात और भी ज्यादा भयावह हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि आज जो 15 केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें 4 नर्स भी शामिल हैं.

इन सबके बीच में गौर करने वाली बात ये है कि झारखंड में JMM और कांग्रेस, RJD की मिली जुली सरकार है और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आये दिन केंद्र पर झारखंड की तरफ ध्यान न देने का आरोप लगाते रहते हैं. राज्य सरकार के मुताबिक केंद्र से जो जरूरी चीजों की मदद मांगी जा रही है वो उन्हें नहीं मिल रही है जिससे इलाज में देरी हो रही है. वहीं बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव राज्य सरकार को निशाने पर लेते कहा कि राज्य सरकार जानबूझकर केंद्र पर हर चीज का ठीकरा फोड़कर अपनी जिम्मेदारी से बच रही है.फिलहाल जिस तेजी से राज्य में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं वो बेहद ही चिंताजनक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
CJP के अभिजीत दीपके और सौरव दास की बढ़ी मुश्किलें, बंगाल में दर्ज हुई FIR
CJP के अभिजीत दीपके और सौरव दास की बढ़ी मुश्किलें, बंगाल में दर्ज हुई FIR

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
Embed widget