एक्सप्लोरर

Salman Khurshid Controversy: सलमान खुर्शीद के 'हिंदुत्व' वाले बयान पर आई प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया, जानें abp न्यूज़ से क्या कहा है?

Priyanka Gandhi On Salman Khurshid: एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने सलमान खुर्शीद का खुलकर तो विरोध नहीं किया, लेकिन इशारों में यह जरूर कहा कि वह उनकी राय से इत्तेफाक नहीं रखती हैं.

Priyanka Gandhi On Salman Khurshid Controversy: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के हिंदुत्व को लेकर दिए गए विवादित बयान से पल्ला झाड़ लिया है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से की गई खास बातचीत में कहा कि सलमान खुर्शीद का बयान उनकी निजी सोच है. ये ज़रूरी नहीं कि हर कोई उससे इत्तेफाक रखे.

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने सलमान खुर्शीद का खुलकर तो विरोध नहीं किया, लेकिन इशारों में यह जरूर कहा कि वह उनकी राय से इत्तेफाक नहीं रखती हैं. उनसे जब यह पूछा गया कि क्या सलमान खुर्शीद जैसे नेताओं का बयान उनकी (प्रियंका गांधी की) मेहनत को बेकार कर देता है, तो उस पर उन्होंने कहा कि कोई क्या करता है, यह उसकी निजी सोच होती है. 

प्रियंका गांधी ने कहा कि वह अपनी आस्था के मुताबिक मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर जाती हैं. इसी के तहत आज उन्होंने चित्रकूट में कामतानाथ की 5 किलोमीटर लंबी परिक्रमा की है. बता दें कि सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या-नेशनहुड इन ऑवर टाइम्स’ में आतंकवादी संगठन बोको हरम और आईएसआईएस की तुलना हिदुत्व से की है, जिसको लेकर विवाद हो रहा है.

पांच किलोमीटर नंगे पैर चलीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने आज चित्रकूट में महिलाओं के साथ संवाद करने के बाद कामतानाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और कामदगिरि की पांच किलोमीटर लंबी परिक्रमा की. उन्होंने नंगे पांव ही पांच किलोमीटर लंबा सफर तय किया. इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों के बाहर उन्होंने सिर झुकाया. महिलाओं के साथ सेल्फी ली. फोटो खिंचाई, लेकिन पूरी परिक्रमा के दौरान मौन व्रत धारण किए रहीं.

Misinformation Warning: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter ने गलत और भ्रामक जानकारी वाले ट्वीट की पहचान के लिए उठाया ये कदम

Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया? अनुराग ठाकुर ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget