एक्सप्लोरर

Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot: पायलट को 'गद्दार' बताने वाले गहलोत के बयान पर कांग्रेस नेता का आया रिएक्शन, जानें क्या बोले जयराम रमेश

Jairam Ramesh: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को 'गद्दार' कहा है. इस पर कांग्रेस नेताओं की सधी हुई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

Gehlot's Gaddar Remark for Sachin Pilot: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री की अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की ओर से पार्टी नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) को 'गद्दार' (Traitor) बताए जाने वाले बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने प्रतिक्रिया दी है. शुक्रवार (25 नवंबर) को उन्होंने कहा कि गहलोत अनुभवी नेता हैं और पायलट ऊर्जावान युवा नेता हैं, कांग्रेस को दोनों की जरूरत है. 

जयराम रमेश ने कहा कि गहलोत के गद्दार वाले बयान पर हैरानी उनको भी हुई थी. उन्होंने कहा कि अभी पूरा जोर इस पर होना चाहिए कि उत्तर भारत में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को कैसे सफल बनाएं. 

क्या कहा जयराम रमेश ने?

एक टीवी इंटरव्यू में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गहलोत के गद्दार वाले बयान को लेकर एक समाचार चैनल से कहा, ''कुछ शब्द ऐसे इस्तेमाल किए गए हैं जो मुझे भी अप्रत्याशित लगे थे. कई लोगों को आश्चर्य हुआ कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया तो इस पर मैं समझता हूं कि हमारे वरिष्ठ नेता, हमारे कांग्रेस हाई कमान और कांग्रेस नेतृत्व विचार करेगा, लेकिन एक बात समझ लीजिए कांग्रेस पार्टी को अशोक गहलोत जैसे अनुभवी और वरिष्ठ नेता की जरूरत है. कांग्रेस पार्टी को एक युवा, लोकप्रिय, पढ़े-लिखे ऊर्जावान नौजवान नेता सचिन पायलट की भी जरूरत है. मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा नेतृत्व एक हल ढूंढ निकालेगा जो संगठन को प्राथमिकता देकर दोनों को सही तरीके से इस्तेमाल करेंगा.''

क्या कहा था अशोक गहलोत ने?

पायलट को सीएम बनाने के सवाल पर सीएम गहलोत ने एक समाचार चैनल से कहा था, ''उसको (सचिन पायलट) नहीं बना सकते हैं. उनको लेकर कम्युनिकेशन गैप रहा है. उनको कैसे बना सकते हैं? जिस आदमी के पास 10 विधायक नहीं हैं, नंबर एक, जिसने रिवोल्ट किया हो, जिसका गद्दार नाम दिया गया है, गद्दारी की पार्टी के साथ में, जो गद्दारी किया हुआ आदमी है, उससे कैसे एक्सपेक्ट कर सकते हैं या कैसे उसको स्वीकार कर सकते हैं कोई लोग? सिंपल बात है.'' 

बीजेपी से पैसे लेने का लगाया आरोप

बीजेपी से पायलट का संबंध होने के सवाल पर गहलोत ने कहा, ''वो इनकार कर ही नहीं सकते, वो पूरा खेल उन्हीं का था. 10-10 करोड़ रुपये बांटे गए हैं, मेरे पास प्रूफ है, दस करोड़ रुपये बांटे गए हैं, नहीं पता कि किसको पांच करोड़ मिले, किसे दस, बल्कि बीजेपी दफ्तर से पैसे उठाए गए हैं दिल्ली के अंदर. कई लोगों ने, मुझे खुद उन लोगों ने कहा है तो ये बात सबके सामने है.''

गहलोत ने कहा, ''अगर वो जाकर बैठते एआईसीसी हेडक्वॉर्टर पर, 50 साल से मैं देख रहा हूं कि लोग जाकर बैठे हैं तो एआईसीसी में बैठे हैं, मैडम से जाकर मिले हैं, शिकायत दर्ज कराई है. पहला केस था कि वो मानेसर में जाकर बैठे हों. धर्मेंद प्रधान खुद मानेसर आते थे वहां पर, हमारे दो लोग और इंडिपेंडेंट एमएलए वहां जाकर बैठ गए थे अलग, उनको होटल में रोका गया.''

गहलोत के बयान पर पायलट का पलटवार

सचिन पायलट ने जवाब में कहा, ''मैं नहीं जानता हूं कि उनको सलाह कौन देता है या किसके कहने पर ऐसी बातें बोली जाती हैं लेकिन आज से पहले भी अशोक गहलोत जी ने बहुत सारी बातें मेरे बारे में बोलीं. मुझे उन्होंने नाकारा कहा, निकम्मा कहा, गद्दार कहा और आरोप लगाए. मैं समझता हूं कि इस प्रकार के बिल्कुल झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाने की आज जरूरत नहीं है.''

यह भी पढ़ें- Gehlot vs Pilot: पायलट पर गहलोत को क्यों आया गुस्सा? सचिन ने अशोक को कैसे दिया रिप्लाई... पढ़िए इनसाइड स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सपा के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget