एक्सप्लोरर

'90 मिनट के भाषण में सिर्फ...', राज्यसभा में पीएम मोदी के भाषण पर क्या बोले जयराम रमेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (6 फरवरी, 2025) को राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पलटवार करते हुए कहा, "पीएम 90 मिनट में झूठ की गंगा बहा रहे थे."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए गुरुवार (6 फरवरी, 2025) को राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी केवल परिवार तक ही सीमित रह गई है. कांग्रेस से 'सबका साथ-सबका विकास' की अपेक्षा करना बहुत बड़ी गलती होगी." पीएम मोदी के बयान पर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर कांग्रेस को बदनाम करने का आरोप लगाया.


न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा, "प्रधानमंत्री अपने 90 मिनट के भाषण में सिर्फ कांग्रेस को बदनाम कर रहे थे, 90 मिनट में पीएम झूठ की गंगा बहा रहे थे, पीएम सिर्फ चुनावी भाषण दे रहे थे." उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री को सदन की गरिमा का पता नहीं है. सदन में पीएम मोदी को महंगाई और देश में बढ़ती बेरोजगारी पर बोलना चाहिए." कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने कहा, " अमेरिका ने भारतीयों का अपमान किया है, उस पर मोदी जी को बोलना चाहिए." उन्होंने आगे कहा, "ये सरकार संविधान पर हमला कर रही है, और पीएम मोदी ने सदन में इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश किया.


पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

बता दें कि पीएम मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, "जो लोकसभा चुनाव में साथ थे वो भी साथ छोड़ रहे हैं. कांग्रेस का मूल मंत्र-दूसरे की लकीर छोटी करना है. कांग्रेस ने दूसरे दलों की सरकार को अस्थिर किया. अगर ये खुद की लकीर लंबी करते तो ये दशा नहीं होती." परिवारवाद को लेकर भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, "जब इतना बड़ा दल, एक परिवार को समर्पित हो गया है, तो उसके लिए 'सबका साथ-सबका विकास' संभव ही नहीं है. कांग्रेस के मॉडल में 'Family First' ही सर्वोपरि है. 


'सबका साथ सबका विकास हमारी प्राथमिकता'

पीएम मोदी ने कहा, "सबका साथ सबका विकास हमारी प्राथमिकता है, लेकिन कांग्रेस से सबका साथ सबका विकास संभव नहीं. कांग्रेस पार्टी केवल परिवार तक ही सीमित रह गई है. कांग्रेस से 'सबका साथ-सबका विकास' की अपेक्षा करना बहुत बड़ी गलती होगी. ये उनकी सोच-समझ के बाहर है और उनके रोडमैप में भी ये शूट नहीं करता."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget