एक्सप्लोरर

सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, जयराम रमेश बोले- उनके निजी विचार

Digvijaya Singh On Surgical Strike: सर्जिकल स्ट्राइक पर नए सिरे से सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इसके सबूत मांगे हैं. दिग्विजय सिंह के इस बयान पर कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया है.

Jairam Ramesh Tweet: पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सवाल उठाया तो पार्टी ने उनसे किनारा कर लिया. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि दिग्विजय सिंह का बयान निजी है. सर्जिकल स्ट्राइक साल 2014 से पहले यूपीए सरकार के दौरान भी हुए, राष्ट्र हित में सेना की हर कार्रवाई का कांग्रेस ने समर्थन किया और करती रहेगी.

जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए कहा है कि आज वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचार कांग्रेस पार्टी के नहीं, उनके व्यक्तिगत विचार हैं. 2014 से पहले यूपीए सरकार ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की थी. राष्ट्रहित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का कांग्रेस ने समर्थन किया है और आगे भी समर्थन करेगी. दरअसल, जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू में दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या पता हुई थी कि नहीं, सबूत तो दिए नहीं.

क्या कहा दिग्विजय सिंह ने?

दिग्विजय सिंह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं कि हमने इतने लोगों को मार गिराया. लेकिन इसका आज तक कोई प्रमाण नहीं है.  इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने कई मुद्दों पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाया है. जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हुकूमत यहां का फैसला नहीं करना चाहती. यहां की समस्या का निदान नहीं करना चाहती. यह समस्या बनाए रखना चाहती है ताकि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनती रहें और हिंदू-मुसलमान में नफरत फैलाते रहें.

बीजेपी ने किया पलटवार

इस पर पलटवार करते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि पीएम मोदी के प्रति उनकी नफरत के कारण, राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह में अब देशभक्ति नहीं बची है. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तो महज एक बहाना है. दरअसल, ये लोग भारत को तोड़ने का काम कर रहे हैं. गौरव भाटिया ने कहा कि जब हमारी वीर सेना पाकिस्तान की सीमा में घुसकर मारती है तो पाकिस्तान को दर्द होता ही है लेकिन यहां भी कुछ लोगों को दर्द होता है. 

ये भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र कर उठाए सवाल तो BJP भड़की, कहा- भारत जोड़ो यात्रा का मकसद...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget