एक्सप्लोरर

India-China Relations: ड्रैगन के बदले सुर! कहा- मतभेदों से कहीं कहीं ऊपर हैं भारत और चीन के रिश्ते

India China Boarder Issue: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बीजिंग में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत से मुलाकात में कहा कि दोनों देशों को संदेह के बजाय विश्वास बढ़ाने के लिए समर्थन करना चाहिए.

Chinese Foreign Minister on India-China Relations: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर संबंध काफी सालों से खराब चल रहे हैं. इस बीच चीनी विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) ने कहा है कि चीन और भारत के साझे हित मतभेदों से कहीं अधिक हैं. चीन के विदेश मंत्री (Chinese Foreign Minister) का कहना है कि दोनों देशों को सीमा को लेकर मतभेदों को सही जगह पर रखना चाहिए और बातचीत और परामर्श के जरिए विवाद का हल निकालना चाहिए. उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों (Bilateral Relations) को सुधार की दिशा में दोनों देशों को कदम बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया. 

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को बीजिंग में चीन में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत (Pradeep Kumar Rawat) के साथ अपनी पहली मुलाकात में कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे को कमजोर करने और संदेह के बजाय विश्वास बढ़ाने के लिए समर्थन करना चाहिए. प्रदीप कुमार रावत मार्च में ही चीन में भारत के राजदूत बने हैं.

ड्रैगन का डैमेज कंट्रोल!

चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों को जल्द से जल्द स्थिर करने और विकास के रास्ते पर वापस लाने के लिए एक-दूसरे से मिलना चाहिए. 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले राजदूत प्रदीप रावत के साथ चीनी विदेश मंत्री की बैठक हुई. इस मौके पर चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि चीन और भारत के साझा हित उनके मतभेदों से कहीं अधिक हैं. दोनों पक्षों को एक-दूसरे को कमजोर करने के बजाय समर्थन करना चाहिए. एक-दूसरे के खिलाफ सुरक्षा के बजाय सहयोग को मजबूत करना चाहिए और एक-दूसरे पर संदेह करने के बजाय आपसी विश्वास बढ़ाना चाहिए.

चीनी विदेश मंत्री का 4 सूत्रीय एजेंडा

वांग यी (Wang Yi) एक स्टेट काउंसलर भी हैं. उन्होंने भारत के साथ संबंधों को परिभाषित करने और आगे बढ़ाने के लिए चार-सूत्रीय एजेंडा सामने रखा. जिन चार सिद्धांतों का उल्लेख किया उनमें दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण रणनीतिक सहमति का पालन करने की जरूरत शामिल है. उनका कहना था कि चीन और भारत प्रतिस्पर्धी नहीं हैं, बल्कि भागीदार हैं. चीन और भारत (India-China) एक दूसरे के लिए खतरा पैदा नहीं करेंगे और दोनों के लिए आपसी विकास के अवसर हैं. बता दें कि 24 महीने से अधिक समय के बाद, सशस्त्र बलों के बीच कई दौर की कूटनीतिक वार्ता और बातचीत के बावजूद पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) में एलएसी (LAC) के दोनों ओर सैन्य तैनाती जारी है.

ये भी पढ़ें:

India China Relation: ऑस्ट्रेलियाई रक्षामंत्री रिचर्ड मार्लेस ने दक्षिण चीन सागर को लेकर जताई चिंता, चीन के रवैये पर उठाए सवाल

Pakistan Financial Crisis: गंभीर आर्थिक संकट में पाकिस्तान, चीन देगा 2.3 बिलियन डॉलर का लोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget