एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ः रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह समेत 20 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

सरगुजा रेंज के आईजी केसी अग्रवाल ने बताया कि प्रार्थी प्रेम सागर गुप्ता ने पुलिस से पहले शिकायत की थी. जब गुप्ता के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तब उन्होंने स्थानीय अदालत में परिवाद पेश किया था.

रायपुरः छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह, राजनांदगांव क्षेत्र के पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और कांग्रेस नेता नरेश डाकलिया समेत 20 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है. सरगुजा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि पुलिस ने अभिषेक सिंह, मधुसूदन यादव और डाकलिया समेत 20 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.

अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय अंबिकापुर के निवासी प्रेम सागर गुप्ता (67) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह खेती-किसानी और मजदूरी का काम करता है. गुप्ता ने अनमोल इंडिया नामक चिटफंड कंपनी में अपनी जमा पूंजी और घर तथा जमीन बेचकर 98,876 रुपए का निवेश किया था.

ठाणे में है कंपनी का हेड ऑफिस

शिकायत के अनुसार, अनमोल इंडिया कंपनी का मुख्य कार्यालय नेमिनाथ पैराडाइज, भायंदर वेस्ट, ठाणे में स्थित है तथा छत्तीसगढ में अधिकांश जिलो में स्थित है.

कंपनी के निदेशक नागपुर निवासी जावेद मेमन, सपुरा मेमन, जुनैद मेमन, निलोफर बानो, खालिद मेमन, नादिया बानो, हाजी उमर मेमन, रायपुर निवासी फातिमा बानो और हमीद मेमन तथा राजनांदगांव सीबू खान और कंपनी के कोर कमेटी के सात सदस्यों के द्वारा कंपनी का संचालन छत्तीसगढ में किया जा रहा था.

कंपनी के निदेशक और कोर समिति के सदस्य अपने स्टार प्रचारकों अभिषेक सिंह, मधुसूदन यादव और डाकलिया के साथ अनेकों बार जनता के सामने कंपनी का प्रचार प्रसार किया था और समय-समय पर लोगों को यकीन दिलाया कि यह कंपनी अनमोल इंडिया अभिषेक सिंह की है और सुरक्षित है.

शिकायत में कहा गया कि राज्य के कई थानों में कंपनी के निदेशक और अन्य के विरूद्ध कंपनी से संबंधित निवेशकों की रकम नहीं लौटाए जाने पर धोखाधड़ी कर मामला दर्ज किया गया.

कंपनी के ऑफिस में हुआ ताला बंद

इस बीच, कंपनी के ऑफिसों में ताला बंद कर दिया गया. हालांकि, इस बीच कंपनी के निदेशकों ने अपना नया स्कूल और शिक्षण संस्थान भी शुरू कर दिया जिसके प्रचार में भी अभिषेक सिंह, नरेश डाकलिया और मधुसुदन यादव लगातार आते रहे.

सरगुजा रेंज के आईजी केसी अग्रवाल ने बताया कि प्रार्थी प्रेम सागर गुप्ता ने पुलिस से पहले शिकायत की थी. जब गुप्ता के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तब उन्होंने स्थानीय अदालत में परिवाद पेश किया था.

कोर्ट के आदेश के बाद जिले के कोतवाली थाने में आज सिंह, यादव और डाकलिया समेत 20 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी तथा छत्तीसगढ निपेक्षकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अग्रवाल ने बताया कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही इस संबंध में आगे कार्रवाई की जाएगी. आईजी ने बताया कि जिले में चिटफंड से संबंधित कई मामलों की जानकारी है जिसके संबंध में जांच की जा रही है. इन मामलों में कई लोगों के लाखों रुपए फंसे होने की आशंका है.

केंद्रीय मंत्री के बेटे और भतीजे समेत सात लोग हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार

चमकी बुखार के बारे में हर वो बात जो आपको जाननी है बेहद जरूरी, देखिए ये खास रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget