एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, कृषि उपज बिक्री में से काटी गई 1248 करोड़ की राशि किसानों को लौटाई

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि राज्य की 1,276 सहकारी समितियों के तीन लाख 57 हजार किसानों के खातों में एक ही दिन में 1,248 करोड़ रूपए की राशि ऑनलाइन हस्तांतरित कर दी गयी है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की कृषि ऋण माफी की दिशा में बड़ी पहल करते हुये 3.57 लाख किसानों के खातों में 1,248 करोड़ रूपये की राशि ऑनलाइन हस्तांतरित कर दी है. आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि राज्य की 1,276 सहकारी समितियों के तीन लाख 57 हजार किसानों के खातों में एक ही दिन में 1,248 करोड़ रूपए की राशि ऑनलाइन हस्तांतरित कर दी गयी है. यह राशि किसानों की कृषि उपज बिक्री में से काट ली गयी थी, जो कि उन्हें मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप वापस की गई है.

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सहकारिता विभाग ने अल्पकालीन कृषि ऋण माफी योजना 2018 जारी कर दी है. यह छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ऋण माफी योजना है. इस योजना के प्रथम चरण में एक नवम्बर 2018 से 24 दिसम्बर 2018 के दौरान तीन लाख 57 हजार किसानों से अल्पकालीन ऋण के रूप में लिंकिंग के जरिये वसूल की गयी 1,248 करोड़ रूपए की राशि आज उनके बचत खातों में वापस कर दी गई.

अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत सहकारी बैंकों और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों के कर्जदार कुल 16 लाख 65 हजार किसानों के 6,230 करोड़ रूपए माफ किए जाएंगे. अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत सहकारी बैंकों और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के लगभग 15 लाख किसानों के 30 नवम्बर 2018 तक के कृषि ऋणों की करीब 5,170 करोड़ रूपए की राशि माफ की जा रही है. इसी कड़ी में एक नवम्बर 2018 से 30 नवम्बर 2018 के बीच प्राथमिक कृषि साख समितियों द्वारा लिकिंग और नगद के रूप में चुकाई गयी ऋण राशि भी माफी योग्य है.

राजस्‍थान: विभागों के बंटवारे पर बोले गहलोत- पार्टी में कोई मतभेद नहीं, पहली कैबिनेट बैठक कल

राज्य के सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा 24 दिसम्बर 2018 तक नगद/लिंकिंग में लगभग तीन लाख 57 हजार किसानों से 1248 करोड़ रूपए की वसूली की गयी है, जिन्हें वापस करने का कार्य किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक से सम्बद्ध लगभग एक लाख 65 हजार किसानों के 1,060 करोड़ रूपए के ऋण माफ होंगे.

किसानों की कृषि उपज की बिक्री से प्राप्त राशि को उनके कृषि ऋण में समायोजित कर लिया गया था इसी को यहां लिंकिंग कहा गया है. कृषि ऋण माफी के तहत यह राशि किसानों को लौटाई गई है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget