एक्सप्लोरर

Farmers Protest: घर से निकलने से पहले जान लें दिल्ली मेट्रो का हाल, किस स्टेशन से मिलेगी कहां से नहीं

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के किसान संगठनों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ 'दिल्ली चलो' मार्च बुलाया है. जिसके कारण डीएमआरसी ने एहतियातन गुरुवार को दोपहर 2 बजे तक दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर कुछ चुनिंदा स्टेशनों के बीच की सर्विस को रोका है.

नई दिल्लीः नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में होने वाले किसान आंदोलन से दिल्ली मेट्रो भी प्रभावित होगी. उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के किसान संगठनों ने 'दिल्ली चलो' मार्च बुलाया है. एहतियातन दिल्ली मेट्रो की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है. किसान आंदोलन के चलते पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है.

डीएमआरसी के अनुसार, गुरुवार को दोपहर 2 बजे तक दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर कुछ चुनिंदा स्टेशनों के बीच की सर्विस नहीं मिलेगी. इससे दिल्ली बॉर्डर के इलाकों वाली मेट्रो भी प्रभावित रहेगी. दरअसल, दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर किसान रैली और कोरोना महामारी में भीड़ से बचने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है.

कोरोना के कारण नहीं मिली आंदोलन की इजाजत

किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा बनाया है, जिसे 500 से अधिक किसान संगठनों का समर्थन मिला हुआ है. वहीं दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिस कारण आंदोलन करने की इजाजत नहीं दी गई है.

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सुल्तानपुर से गुरु द्रोणाचार्य सेक्शन के बीच लोगों को मेट्रो की सुविधा नहीं मिलेगी. वहीं दिलशाद गार्डन से मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर खंड के बीच कोई सेवा उपलब्ध नहीं होगी. साथ ही कश्मीरी गेट से बदरपुर बॉर्डर वाले मेट्रो रूट पर बदरपुर बॉर्डर से मेवला महाराजपुर तक सर्विस बंद रहेगी.

दोपहर 2 बजे के बाद सभी लाइनों पर फिर से शुरू हो जाएगी सेवा

हालांकि एयरपोर्ट और रैपिड मेट्रो सेक्शन पर सेवाओं में कोई बदलाव नहीं होगा. साथ ही दिल्ली मेट्रो की सेवाएं दोपहर 2 बजे के बाद सभी लाइनों पर फिर से शुरू हो जाएंगी. दिल्ली पुलिस की तरफ से भी किसानों को साफ कह दिया गया है कि वे किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन में शामिल न हों. यदि किसान दूसरे राज्यों से दिल्ली आए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के अनुसार, डीडीएमए के हालिया दिशा-निर्देश के मद्देनजर किसानों को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है. विभिन्न किसान संगठनों ने दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अनुमति देने का आग्रह भी किया था.

इसे भी पढ़ेंः हैदराबाद के नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने लगाया जोर, ओवैसी और केसीआर पर स्मृ‍ति ईरानी ने किया बड़ा हमला

बिहार: राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने सुपौल सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों को दी जा रही सुविधा का लिया जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का तंज, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का तंज, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'

वीडियोज

Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार
Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget