एक्सप्लोरर

चंद्रयान-2 ने चौथी बार सफलतापूर्वक बदली कक्षा, अगला परिवर्तन छह अगस्त को होगा

इसरो का मकसद ‘चंद्रयान-2’ को सात सितंबर को चांद के अनछुए हिस्से दक्षिणी ध्रुव पर उतारना है जो देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम में बड़ी छलांग साबित होगा.

बेंगलुरूः भारत के ‘चंद्रयान-2’ का चांद तक का सफर जारी है और उसे शुक्रवार को चौथी बार पृथ्वी की कक्षा में और ऊंचाई पर सफलतापूर्वक पहुंचाया गया. भारत के दूसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-2’ की सभी गतिविधियां सामान्य हैं. अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने बताया कि पिछले महीने प्रक्षेपण के बाद से ‘चंद्रयान-2’ की चौथी बार कक्षा बदली गई. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मुख्यालय ने यहां एक बयान में कहा कि चंद्रयान-2 की कक्षा को 646 सेकेंड में चौथी बार सफलतापूर्वक परिवर्तित किया गया. उसकी कक्षा में अगला परिवर्तन छह अगस्त को किया जाएगा.

3,850 किलोग्राम के तीन मॉड्यूल के साथ ‘चंद्रयान-2’ का 22 जुलाई को प्रक्षेपण किया गया था. इसरो का मकसद ‘चंद्रयान-2’ को सात सितंबर को चांद के अनछुए हिस्से दक्षिणी ध्रुव पर उतारना है जो देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम में बड़ी छलांग साबित होगा. अगर यह मिशन सफल रहा तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत चौथा देश होगा जिसने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई है. शुक्रवार को चंद्रयान को और ऊंचाई तक पहुंचाने के साथ ही इसरो ने इस यान को चांद तक पहुंचाने के 15 अहम चरणों में से चार को पूरा कर लिया है. इससे पहले 24, 26 और 29 जुलाई को ‘चंद्रयान-2’ की कक्षा सफलतापूर्वक बदली गई थी.

‘चंद्रयान-2’ अभी पृथ्वी से 277 किलोमीटर दूर है जबकि इसका शिरोबिंदु 89,472 किलोमीटर दूर है. अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक, चंद्रमा के प्रभाव क्षेत्र में प्रवेश करने पर ‘चंद्रयान-2’ की प्रणोदन प्रणाली का इस्तेमाल अंतरिक्ष यान की गति धीमी करने में किया जाएगा, जिससे कि यह चंद्रमा की प्रारंभिक कक्षा में प्रवेश कर सके.

इसके बाद चंद्रमा की सतह से 100 किमी की ऊंचाई पर चंद्रमा के चारों ओर चंद्रयान-2 को पहुंचाया जाएगा. फिर लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा और चंद्रमा के चारों ओर 100 किमीX 30 किमी की कक्षा में प्रवेश करेगा. फिर यह सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर उतरने की प्रक्रिया में जुट जाएगा. चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद रोवर लैंडर से अलग हो जाएगा और चंद्रमा की सतह पर एक चंद्र दिवस (पृथ्वी के 14 दिन के बराबर) की अवधि तक, प्रयोग करेगा.

लैंडर का जीवन काल एक चंद्र दिवस है. ऑर्बिटर अपने मिशन पर एक वर्ष की अवधि तक रहेगा. इससे 11 साल पहले ‘चंद्रयान 1’ ने 29 अगस्त 2009 तक 312 दिन तक चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाकर एक नया इतिहास लिखा था.

बकरीद के चांद का हुआ दीदार, 12 अगस्त को मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डोनाल्ड ट्रंप को खुश करना बंद करे मोदी सरकार', अमेरिका के साथ होने वाली डील पर कांग्रेस का तंज
'डोनाल्ड ट्रंप को खुश करना बंद करे मोदी सरकार', अमेरिका के साथ होने वाली डील पर कांग्रेस का तंज
'हमें एक्टर्स की पार्टी कहा गया', तमिलनाडु विधानसभा में DMK-AIADMK पर पहली बार गरजे विजय थलापति
'हमें एक्टर्स की पार्टी कहा गया', तमिलनाडु विधानसभा में DMK-AIADMK पर पहली बार गरजे विजय थलापति
TMC के बागियों ने ममता बनर्जी को किया बाहर तो दीदी ने कर दिया खेल, वर्किंग कमेटी बनाकर पहुंचीं चुनाव आयोग 
बागियों ने ममता को किया बाहर तो दीदी ने कर दिया खेल, वर्किंग कमेटी बनाकर पहुंचीं चुनाव आयोग 
इस देश में है सोने और यूरेनियम का बड़ा भंडार! प्लान लेकर पहुंच गए विदेश मंत्री एस जयशंकर, जानें क्या होगा भारत को फायदा?
इस देश में है सोने और यूरेनियम का बड़ा भंडार! प्लान लेकर पहुंच गए विदेश मंत्री, जानें क्या होगा भारत को फायदा?

वीडियोज

नई SUV खरीदनी है? July में launch होंगी ये सबसे बड़ी SUVs! #suv #autolive
Sansani | Crime News: लखनऊ अग्निकांड...15 बच्चों का कातिल कौन ? | Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ अग्निकांड पर योगी का सबसे बड़ा फैसला | Yogi | Latest News
Lucknow Coaching Center Fire: दिल्ली से लखनऊ तक...आग का खेल कब रुकेगा? | Yogi | Aliganj News
Lucknow Coaching Fire Tragedy: परिजनों के आंसूओं' का हिसाब कौन देगा ? | CM Yogi | UP News | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डोनाल्ड ट्रंप को खुश करना बंद करे मोदी सरकार', अमेरिका के साथ होने वाली डील पर कांग्रेस का तंज
'डोनाल्ड ट्रंप को खुश करना बंद करे मोदी सरकार', अमेरिका के साथ होने वाली डील पर कांग्रेस का तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की रिपोर्ट SIT ने गृह सचिव को सौंपी, जल्द होगा बड़ा खुलासा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की रिपोर्ट SIT ने गृह सचिव को सौंपी, जल्द होगा बड़ा खुलासा
इस देश में है सोने और यूरेनियम का बड़ा भंडार! प्लान लेकर पहुंच गए विदेश मंत्री एस जयशंकर, जानें क्या होगा भारत को फायदा?
इस देश में है सोने और यूरेनियम का बड़ा भंडार! प्लान लेकर पहुंच गए विदेश मंत्री, जानें क्या होगा भारत को फायदा?
IND Vs ENG T20 Series 2026: वैभव सूर्यवंशी से पहले इंग्लैड क्यों पहुंचे उनके पिता,अरबपति बिजनेसमैन से की मुलाकात, जानिए वजह
वैभव सूर्यवंशी से पहले इंग्लैड क्यों पहुंचे उनके पिता,अरबपति बिजनेसमैन से की मुलाकात, जानिए वजह
Raja Shivaji OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही 'राजा शिवाजी', जानें- कब और कहां देख सकेंगे से ब्लॉकबस्टर फिल्म
अब ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही 'राजा शिवाजी', जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म
TMC के बागियों ने ममता बनर्जी को किया बाहर तो दीदी ने कर दिया खेल, वर्किंग कमेटी बनाकर पहुंचीं चुनाव आयोग 
बागियों ने ममता को किया बाहर तो दीदी ने कर दिया खेल, वर्किंग कमेटी बनाकर पहुंचीं चुनाव आयोग 
लखनऊ अग्निकांड: 'पापा मुझे बचा लीजिए...', बेटे की चीखें सुन तुरंत अलीगंज भागे पिता, सबकुछ हो गया तबाह
लखनऊ अग्निकांड: 'पापा मुझे बचा लीजिए...', बेटे की चीखें सुन तुरंत अलीगंज भागे पिता, सबकुछ हो गया तबाह
सुबह 4 बजे फ्रांस की सड़कों पर नंगे पैर घूमी लड़की, बताया- कितनी है वहां सुरक्षा, वीडियो वायरल
सुबह 4 बजे फ्रांस की सड़कों पर नंगे पैर घूमी लड़की, बताया- कितनी है वहां सुरक्षा, वीडियो वायरल
Embed widget