एक्सप्लोरर

Fact Check: नागरिकों को जम्मू-कश्मीर यात्रा पर जाने से रोकने के लिए कनाडा की एडवाइजरी? जानें सच क्या है

न्यूज एजेंसी एएनआई ने 19 सितंबर को एक पोस्ट कर जानकारी दी थी कि कनाडा सरकार ने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर नहीं जाने की सलाह दी है. फैक्ट चेक में यह बात गलत आई है.

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत के बीच टकराव के दौरान 19 सितंबर, 2023 को कनाडाई नागरिकों के लिए जारी की गई ट्रैवल एडवाइजरी सामने आई. एडवाइजरी को लेकर दावा किया गया कि जस्टिन ट्रूडो सरकार ने कनाडाई नागरिकों को जम्मू-कश्मीर नहीं जाने की सलाह दी है. अब एडवाइजरी को लेकर फैक्ट चेक सामने आया है कि कनाडा ने अपनी एडवाइजरी में कोई रिस्क फैक्टर शामिल नहीं किया था. वह एडवाइजरी एक सामान्य प्रैक्टिस के तहत जारी की गई थी, जिसमें ऐसी कोई बात नहीं की गई.

एडवाइजरी को लेकर क्या था दावा
19 सितंबर को न्यूज एजेंसी एएनआई ने X (ट्विटर) पर पोस्ट कर कनाडा सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की जानकारी दी थी. इस ट्वीट में कनाडा सरकार का हवाला देते हुए कहा गया था, 'सभी यात्री जम्मू कश्मीर जाने से बचें क्योंकि यहां आतंकवाद, उग्रवाद, नागरिक अशांति और अपहरण का खतरा है.' कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी इसका जिक्र किया गया था.


Fact Check: नागरिकों को जम्मू-कश्मीर यात्रा पर जाने से रोकने के लिए कनाडा की एडवाइजरी? जानें सच क्या है

फैक्ट चेक में क्या आया
एडवाइजरी की खबरों के बीच फैक्ट चेकर बूम ने कनाडाई सरकार के ग्लोबल अफेयर्स कनाडा से ईमेल के जरिए संपर्क किया. बूम के मुताबिक, कनाडा सरकार ने बताया कि यह एडवाइजरी एक सामान्य प्रैक्टिस थी, जिसमें दोनों देशों के बीच चल रहे ताजा विवाद के दौरान किसी रिस्क फैक्टर को लेकर कोई बात नहीं कही गई थी. सरकार ने यह भी कहा कि 18 सितंबर, 2023 को कनाडा की पब्लिक हेल्थ एजेंसी की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर यह रुटीन एडवाइजरी जारी की गई थी.

दोनों देशों के बीच विवाद क्यों
इससे पहले 19 सितंबर को कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने का दावा करते हुए शीर्ष भारतीय राजनयिक पवन कुमार राय को निष्कासित कर दिया था. कनाडा के इस कदम पर भारत ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी और कनाडाई उच्चायुक्त को तलब कर अपात्ति जताई थी. भारत ने भी कनाडा के शीर्ष राजनयिक कैमरन मैके को देश छोड़ने का फरमान सुना दिया था. इस घटना के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. 

ये भी पढ़ें- Exclusive: 'बहन जी को इंडिया गठबंधन में आना चाहिए', कांग्रेस में जाने से पहले BSP को लेकर बोले इमरान मसूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
Thane News: ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से मचा हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
Thane News: ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से मचा हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
अमेरिका के दोस्त पर इजरायली हमला! तेहरान में पाकिस्तान की जमीन पर एयरस्ट्राइक से हड़कंप, नेतन्याहू की गलती या साजिश?
अमेरिका के दोस्त पर इजरायली हमला! तेहरान में पाकिस्तान की जमीन पर एयरस्ट्राइक से हड़कंप, हाई अलर्ट
पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सकते... महिला की सरेआम गुंडागर्दी, ईंट लेकर कूच दी बाइक; वीडियो वायरल
पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सकते... महिला की सरेआम गुंडागर्दी, ईंट लेकर कूच दी बाइक; वीडियो वायरल
आपके RO का फिल्टर खराब तो नहीं हो गया, जान लीजिए बदलने का तरीका?
आपके RO का फिल्टर खराब तो नहीं हो गया, जान लीजिए बदलने का तरीका?
Embed widget