एक्सप्लोरर

Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में भी कांपी धरती- रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4

Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर भूकंप आया है. हफ्ते में ये दूसरी बार है कि दिल्ली हिल गई है. दिल्ली एनसीआर ही नहीं पहाड़ों पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से भूकंप आया. ये भूकंप शनिवार, 12 नवंबर 2022 की रात 7 बजकर 57 मिनट पर आया है. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गई है. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घरों से बाहर निकलकर भागने लगे. कंपन से घबराए लोग अपने अपने घरों और ऑफिसों से बाहर खुले जगह पर एकत्रित हो गए.

इसके अलावा, उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी और रुद्रप्रयाग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. तो वहीं, नेपाल में आज शाम करीब 7 बजकर 57 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है. इससे पहले शाम 4 बजकर 25 मिनट पर उत्तराखंड में भी भूकंप आया था. जानकारी के मुताबिक, ऋषिकेश भूकंप का केंद्र रहा. रिक्टर पैमाने में 3.4 तीव्रता दर्ज की गई थी.

जमीन ने 10 किमी नीचे था भूकंप का केंद्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर में फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ में भी झटके महसूस हुए. राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ट्वीट के मुताबिक, भूकंप 7 बजकर 57 मिनट पर आया, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था.

9 नवंबर को भी आया था भूकंप

इससे पहले 9 नवंबर को भी दिल्‍ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए थे. रात 1 बजकर 57 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई थी. इसका केंद्र नेपाल में था और यह चीन में भी महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी की गहराई में था. भूकंप के कारण 6 लोगों की मौत हो गई थी.

वैज्ञानिक लगातार जता रहे भूकंप आने की आशंका

बता दें कि वैज्ञानिक लगातार हिमालय क्षेत्र में बड़े भूकंप की आशंका जता रहे हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि हिमाच भूकंप के दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील है. यहां पर बड़ा भूकंप आने की संभावना हमेशा बनी हुई है. उनका कहना है कि बड़े भूकंप से डरने के बजाय उसका सामना करने के लिए हमें पुख्‍ता तैयारियों पर जोर देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Earthquake In India: भारत में यहां सबसे ज्यादा आते हैं भूकंप! देश के इन राज्यों में रहता है सबसे ज्यादा खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब अभिव्यक्ति पर हमला होगा', राहुल गांधी का बड़ा बयान
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget