एक्सप्लोरर

Brahmos Supersonic Cruise Missile: नौसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण, समुद्र में भारत की ताकत का लहराया परचम

Brahmos Supersonic Cruise Missile: ये ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल खराब मौसम के बावजूद दिन और रात में काम कर सकती है. यह "फायर एंड फॉरगेट के" सिद्धांत पर काम करती है

Brahmos Supersonic Cruise Missile: ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का भारतीय नौसेना के फ्रंटलाइन गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ (INS Mormugao) से सफल परीक्षण किया. ये जानकारी नौसेना के अधिकारियों ने रविवार (14 मई) को दी. उन्होंने कहा कि इस  मिसाइल का परीक्षण समुद्र में नौसेना की मारक क्षमता और उसकी ताकत को दिखाता है.

नौसेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘नए गाइडेड मिसाइल विध्वंसक जहाज आईएनएस मोरमुगाओ ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के अपने पहले परीक्षण के दौरान सफलता से लक्ष्य को भेदा.’’  INS मोरमुगाओ भारतीय नौसेना के विशाखापत्तनम-श्रेणी के स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक का दूसरा जहाज है. ये मझगांव डॉक लिमिटेड में बनाया गया था और 17 सितंबर 2016 को लॉन्च किया गया था. जहाज को 18 दिसंबर 2022 को अभियान पर लगाया गया.

हथियार प्रणाली में आत्मनिर्भरता

नौसेना अधिकारी ने कहा, ‘‘ देश में विकसित जहाज और उसकी हथियार प्रणाली आत्मनिर्भरता और समुद्र में नौसेना की शक्ति का एक और शानदार उदाहरण है.’’ हालांकि मिसाइल परीक्षण की जगह के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है. ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड भारत-रूस का एक संयुक्त उद्यम है, जो सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बनाता है. ये मिसाइल, पनडुब्बी, जहाज और विमान या जमीनी ‘प्लेटफॉर्म’ से दागी जा सकती है. इसका नाम भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मोस्कवा नदी के नाम पर रखा गया है.

ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किमी. है और यह मैक 2.8 (आवाज की रफ्तार से लगभग तीन गुना) की तेज रफ्तार के साथ विश्व की सबसे तेज़ क्रूज़ मिसाइल हैं. ये मिसाइल खराब मौसम के बावजूद दिन और रात में काम कर सकती है. यह "फायर एंड फॉरगेट के" सिद्धांत पर काम करती है यानी लॉन्च के बाद इसे मार्गदर्शन की जरूरत नहीं होती. भारत ब्रह्मोस मिसाइलों का निर्यात भी कर रहा है. पिछले साल जनवरी में भारत ने फिलीपींस के साथ मिसाइल की तीन बैटरियों की आपूर्ति के लिए 37.5 करोड़ डॉलर का सौदा किया था.

ये भी पढ़ें: Operation Samudragupta: केरल में पकड़ी गई 12000 करोड़ की ड्रग्स, दाउद-हाजी सलीम से जुड़े तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget