एक्सप्लोरर

ग्लोबल टाइम्स के ट्वीट पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा, पात्रा बोले- इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते

मॉस्को में रक्षा मंत्रियों की मुलाकात के बाद भी चीन की भाषा नहीं बदली. चीन के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर भारत को लद्दाख में तनाव के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

नई दिल्ली: चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स के एक ट्वीट के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और चीन मिलकर मोदी सरकार गिराने की साजिश कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि माँ-बेटे ने चीन में अपना इमान गिरवी रखा था.

संबित पात्रा ने ट्वीट में लिखा, ''हमने कहा था ना यूँ ही “माँ-बेटे” ने 2008 में चीन के साथ MoU नहीं किया,इसके पीछे एक षड्यंत्र है. आज वो षड्यंत्र खुल गया है. मां-बेटे ने चीन में अपना इमान गिरवी रखा था. आज चीन और कांग्रेस,मोदी सरकार को गिराने का साँझा प्रयास कर रहें है. ग्लोबल टाइम्स कांग्रेस के समर्थन में आया.'' संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस और चीन का इश्क छुपाए नहीं छुप रहा है. यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे इश्क और मुश्क और छुपाए नहीं छुपते. राहुल गांधी अभी तक सिर्फ पाकिस्तान के हीरो थे लेकिन आज वे चीन के भी हीरो बन गए हैं.

ग्लोबल टाइम्स ने अपने ट्वीट में क्या लिखा था? दरअसल चीनी के मुखपत्र कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि सीमा पर तनाव को लेकर बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी दबाव में है. ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, ''चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर भारी दबाव है. कांग्रेस बीजेपी को सत्ता से हटाने का इंतजार कर रही है. विफल घरेलू शासन और जोखिम भरी विदेश नीति को लेकर बीजेपी भारी आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है."

रक्षा मंत्रियों की मुलाकात के बाद भी नहीं बदली चीन की भाषा मॉस्को में रक्षा मंत्रियों की मुलाकात के बाद भी चीन की भाषा नहीं बदली. चीन के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर भारत को लद्दाख में तनाव के लिए जिम्मेदार ठहराया है. भारत की ओर से विदेशमंत्री एस जयशंकर ने कहा कि चीन चुनौतियों को हल्के में नहीं ले रहा, हम कूटनीति से समाधान निकाल रहे हैं.

बता दें कि चीन के आग्रह पर मॉस्को में राजनाथ सिंह की चीनी रक्षा मंत्री के साथ बैठक हुई. इस बैठक में दोनों के बीच करीब 2 घंटे 20 मिनट बातचीत हुई. चार महीनों से तनाव के बाद देर रात पहली बार दोनों देशों के बीच यह सबसे बड़ी बैठक हुई. इस बैठक में LAC पर चल रही तनातनी को खत्म करने की दिशा में बातचीत हुई. भारत ने साफ किया कि एलएसी पर शांति तभी कायम की जा सकती है जब चीन अपनी विस्तारवादी नीति को छोड़ दे.

य़ह भी पढ़ें... पंजाब में बंदूक की नोक पर तीन लोगों ने लूटी कार, हाई अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, पुंछ जिले में एलओसी पर फिर की गोलाबारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget