एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'सीएम नीतीश कुमार हैं बेचारे, आया लालू का दौर', सुशील मोदी का निशाना

Sushil Modi On Nitish Kumar: बिहार में नयी सरकार बनने के बाद से बीजेपी और जेडीयू के नेता आए दिन एक-दूसरे पर सियासी हमले कर रहे हैं.

Bihar Politics: बिहार में नयी सरकार बनने के बाद से बीजेपी और जेडीयू के नेता आए दिन एक-दूसरे पर सियासी हमले कर रहे हैं. इसी बीच पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी (Sushil Modi) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish KumaR) को बेचारा बताते हुए कहा कि लालू का दौर आ गया.

मामला क्या है? 
बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिकेय सिंह पर जिस राजू सिंह के अपहरण मामले में वारंट जारी हुआ था उनकी पत्नी ने बताया कि बेऊर जेल में पति को समझौता करने के लिए दबाव बनाया. इसको लेकर राजू की पत्नी ने हाई कोर्ट के जस्टिस को चिट्ठी भी लिखी है. इस पर  बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार बेचारें हैं, ये तो लालू प्रसाद यादव का दौर आ गया.

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने क्या कहा? 
पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कार्तिकेय सिंह को अनंत सिंह का दाहिना हाथ बताते हुए कहा कि राजू सिंह की पत्नी द्वारा हाई कोर्ट को भेजी गई चिट्ठी की कॉपी मेरे पास भी है. सीएम नीतीश कुमार को मालूम था कि कार्तिकेय सिंह फरार और उन पर अपहरण के एक केस में उनके खिलाफ वारंट जारी हो चुका लेकिन फिर भी कानून मंत्री बना दिया ताकि केस मैनेज हो जाए. पूरा खेल खेलने के लिए कार्तिक सिंह को 20 दिन का समय दिया गया.

ये इसी का परिणाम है यह लोग फरार है. इसके बाद पुलिस सिर्फ दिखाने के लिए छापेमारी की कार्रवाई कर रही है. पुलिस के साथ ही जिला प्रशासन तो लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के कहने पर मिला हुआ है. यह लोग ऐसे लोगों को सरंक्षण देने का काम कर रहे हैं.

'नीतीश कुमार की जानकारी में सब हुआ'
बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को खंगालना चाहिए है. अपहरण करने वाले कार्तिकेय सिंह को सीएम आवास पर समझौता कराने का काम नीतीश कुमार की जानकारी में हुआ लेकिन वो मजबूर और बेचारे हैं. उन्हें लगता कि कुछ करूंगा तो लालू प्रसाद नाराज न हो जाएं.

इनके साथ आप बिहार के लोगों को अच्छी सरकार नहीं दे सकते- सांसद सुशील मोदी 
क्या सरकार को जानकारी होने के बाद कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह का विभाग बदला था? इस सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह का मंत्रालय बदला गया लेकिन 12 घंटे बाद ही इस्तीफा  देना पड़ा. कानून मंत्री के पद देने के 10 दिन बाद कार्तिकेय सिंह को हटाया. यह सब नाटक था.

बीजेपी सांसद सुशील यादव ने बताया कि पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने मुझे झूठा बताते हुए कार्तिकेय सिंह को निर्दोष बताया था. नीतीश जी आपने जिन लोगों के साथ समझौता किया ये  लोग अपराध और भ्रष्टाचार में डूबे लोग हैं. इनके साथ बिहार में आप अच्छी सरकार नहीं दे सकते.

लालू प्रसाद यादव के बेटे के लिए सब कुछ माफ है- पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी
बिहार के वन मंत्री  तेजप्रताप यादव के विभागीय मीटिंग को इंस्टा रील में डालने पर पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि यह बचकानी हरकत लेकिन इनके लिए सातों खून माफ क्योंकि वे लालू के बेटे हैं

यह भी पढ़ें-

Nitish Delhi Visit: दिल्ली दौरा, विपक्षी एकजुटता और चक्रव्यूह के सपने... क्या है बिहार CM नीतीश कुमार का मिशन 2024

Bihar Politics: बिहार में सियासी हलचल के बीच बोले CM नीतीश कुमार- 2024 के चुनाव में एकजुट होगा विपक्ष

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब अभिव्यक्ति पर हमला होगा', राहुल गांधी का बड़ा बयान
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget