एक्सप्लोरर

'ED के सातवें समन पर भी नहीं गए, अब तो मिलना चाहिए नोबल पुरस्कार', शहजाद पूनावाला का केजरीवाल पर तंज

Shehzad Poonawalla Slams Arvind Kejriwal: दिल्ली आबकारी नीति में कथिक घोटाले के मामले में ईडी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है और इसके लिए लगातार समन भेज रही है.

BJP Attack On Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सातवां समन भेजा, जिसे आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक ने दरकिनार कर दिया. मामले पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रवक्ता शहजाद पूनावाला पर निशाना साधा.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ईडी के एक और समन पर जांच में शामिल नहीं हुए और सातवें समन का जवाब नहीं दिया गया. ऐसे में पीड़ित होने का कार्ड खेलने के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल को भगोड़ा और पीड़ित कार्ड खेलने के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए. पहले आप भ्रष्टाचार करते हैं फिर अत्याचार अत्याचार चिल्लाते हैं."

'अपने मुंह मियां मिट्ठू बनते हैं केजरीवाल'

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, "अरविंद केजरीवाल का मानना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में जो उन्होंने कारनामे किए हुए हैं. उसके लिए उन्हें नोबेल प्राइज मिलना चाहिए. अपने मुंह मियां मिट्ठू का अगर कोई परिचायिक है तो ये केजरीवाल हैं. हम इस बात को स्वीकार करते हैं कि उन्हं नोबेल प्राइज मिलना चाहिए लेकिन किसका भ्रष्टाचार का, दवा से लेकर दारू, मोहल्ला क्लीनिक से लेकर शराब का ठेका, बस से लेकर कक्षा, शीश महल से लेकर शराब घोटाला हर जगह ऐसा कोई विभाग नहीं जिसको केजरीवाल कंपनी ने ठगा और लूटा नहीं."

उन्होंने आगे कहा, "भ्रष्टाचार के लिए नोबेल प्राइज इन्हें जरूर मिलना चाहिए. उसके बाद चोरी और सीना जोरी का भी नोबेल प्राइज भी इन्हें मिलना चाहिए. भगोड़ा बनने के लिए भी इनको नोबेल प्राइज मिलना चाहिए. वो तो लोगों पर बड़े-बड़े आरोप लगाते हैं फिर भी भाग जाते हैं सबूत ही नहीं देते."

आम आदमी पार्टी ने क्या कहा?

वहीं, ईडी के सातवें समन पर आप का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं होंगे. पार्टी का कहना है कि अभी ये मामला कोर्ट में और इसकी सुनवाई 16 मार्च को होनी है, तब तक इंतजार करना चाहिए. इसके साथ ही आप ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के ऊपर इंडिया गठबंधन को छोड़ने का प्रेशर बनाया जा रहा है, हम इसे नहीं छोड़ेंगे. मोदी सरकार हम पर दबाव न बनाए.

ये भी पढ़ें: ईडी के समन पर आज भी पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, AAP बोली- दबाव न बनाए मोदी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget