एक्सप्लोरर

साधु-संतों से लेकर डॉक्टर-इंजीनियर तक होंगे शामिल, हर जिला मुख्यालय पर होर्डिंग, योगी सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण का ये है पूरा मेगा प्लान

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं जिसको लेकर बीजेपी अपना मेगा प्लान बना चुकी है.

उत्तर प्रदेश में 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने वाले योगी आदित्यनाथ एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. बीजेपी उनके शपथ ग्रहण को लेकर अपना मेगा प्लान बना चुकी है साथ ही पूरी तैयारी भी कर ली गई है. योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को दोपहर 2 बजे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेटर स्टेडियम में संविधान की शपथ लेंगे.

यूपी बीजेपी ने प्रदेश के सभी जिलों को शपथ ग्रहण के लिए निर्देश भेज दिए हैं. निर्देशों के मुताबिक, इस समारोह में प्रत्येक क्षेत्र से कम से कम 2 कार्यकर्ता 24 घंटे पहले मौके पर पहुंचेंगे. सांसद, विधायक, महापौर, चेयरमैन की सूची तैयार कर लखनऊ भेजने के लिए खास निर्देश दिए गए हैं. कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए आने-जाने की व्यवस्था सांसद, विधायक और पार्टी की तरफ से कराने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही साधु-संतों के साथ डॉक्टर, इंजीनियर, साहित्यकार, समाजसेवी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे. 

1 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद

बताया जा रहा है कि, सभी जिले से बीजेपी कार्यकर्ता गाड़ी में पार्टी का झंडा लगा कर शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे. प्रत्येक जिला मुख्यालय और बाजारों में होर्डिंग लगाने के भी निर्देश दिए जाएंगे. साथ ही शपथ ग्रहण में आने से पूर्व सुबह 8 से 10 बजे तक मंदिरों में पूजा-पाठ करने के भी निर्देश दिए गए हैं. बता दें, शपथ ग्रहण में आने वाले सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और माननीय को प्रवेश पत्र मिलेगा. वहीं, इस कार्यक्रम में लगभग 1 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद जतायी जा रही है. 

बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं को समारोह में बुलाने की योजना है. बड़ा सा मंच होगा और उसके सामने इकाना स्टेडियम में भारी तादाद में बीजेपी के कार्यकर्ता होंगे.

एक नजर शपथ ग्रहण समारोह में जुटने वाले खास लोगों पर-

  • पीएम नरेन्द्र मोदी
  • गृह मंत्री अमित शाह
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
  • केंद्र सरकार के मंत्री
  • बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम
  • RSS प्रमुख मोहन भागवत और RSS के सीनियर पदाधिकारी

नामी उद्योगपतियों और धर्माचार्यों को भी न्योता

इतना ही नहीं शपथग्रहण समारोह में देश के नामी उद्योगपतियों और धर्माचार्यों को भी निमंत्रण दिया गया है. इन सबके अलावा इस बार बीजेपी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सरकारी योजना के लाभार्थियों को भी बुलाया जा रहा है.

विपक्षी नेताओं को भी बुलावा

सूत्रों के मुताबिक, शपथग्रहण कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें.

अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM इमरान खान का विपक्ष पर वार, बोले- एक होता है लोटा और एक होता है जमीरफरोश...

पाकिस्तान के गृह मंत्री का बिलावल भुट्टो पर निशाना, कहा- अभी सियासत में दूध के दांत नहीं निकले और...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ जन विश्वास विधेयक, जानें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या बताया?
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ जन विश्वास विधेयक, जानें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या बताया?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
डिफेंस हब की तरफ बढ़ रहा देश, भारत के हथियारों की डंका, 4 साल में तीन गुणा बढ़ी मांग
डिफेंस हब की तरफ बढ़ रहा देश, भारत के हथियारों की डंका, 4 साल में तीन गुणा बढ़ी मांग
बंगाल में SIR अधिकारियों को बंधक बनाने पर ECI सख्त, SC की फटकार के बाद NIA के हवाले जांच
बंगाल में SIR अधिकारियों को बंधक बनाने पर ECI सख्त, SC की फटकार के बाद NIA के हवाले जांच

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget