एक्सप्लोरर

'जब हमास के एक नेता ने...', जेपी नड्डा ने पिनराई विजयन सरकार पर लगाए आरोप, केरल ब्लास्ट का भी किया जिक्र

JP Nadda Kerala Visit: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा केरल के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए पिनराई विजयन सरकार पर कोच्चि में हुए विस्फोट को लेकर निशाना साधा.

JP Nadda Speech: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर सोमवार (30 अक्टूबर) को जमकर हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कट्टरपंथियों के प्रति पिनराई विजयन सरकार के नरम रुख के कारण केरल में बम विस्फोट हो रहे हैं.

नड्डा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की रैली में कहा, ''जब हमास के एक नेता ने केरल में आयोजित एक डिजिटल बैठक को संबोधित किया तो वामपंथी सरकार मूक दर्शक बनी रही.'' उन्होंने आगे कहा कि  पिनराई विजयन के नेतृत्व में कुप्रबंधन साफ दिखाई देता है. 

बता दें कि कोच्चि के निकट कलमस्सेरी में एक सम्मेलन केंद्र में विस्फोट उस वक्त हुआ था जब रविवार (29 अक्टूबर) को ईसाई समुदाय के यहोवा के साक्षी संप्रदाय की प्रार्थना सभा का आयोजन हो रहा था. इस विस्फोट में दो लोगों की मौत हुई है और 60 लोग घायल हुए हैं.

क्या दावा किया?
जेपी ऩड्डा ने दावा किया कि केरल के कॉपरेटिव बैंक घोटाले में पिनराई विजयन सरकार शामिल है. मंत्री और पूर्व मंत्री  सहित कई लोगों ने ये सब मिलकर किया. इस कारण कई लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा. 

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी पिनराई विजयन की सरकार के कुशासन की समस्याओं को उठाने, वर्तमान प्रशासन में व्याप्त घोटालों और भ्रष्टाचार पर बात करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं. हमारा सामूहिक लक्ष्य केरल में समृद्धि, विकास और सुशासन लाने के हमारे प्रयासों में एकजुटता प्रदर्शित करना है.’'

नड्डा ने आगे कहा कि केरल सरकार केंद्र की योजनाएं भी लोगों तक नहीं पहुंचने दे रही. पीएम मोदी ने जल जीवन मिशन के तहत 70 लाख नल कनेक्शन दिए, लेकिन पिनराई विजयन सरकार सिर्फ 12 लाख नल कनेक्शन ही दे पाई. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना.. इस दौरान 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. 

ये भी पढ़ें- Kerala Blast: 'जहरीले लोग, उगलते रहेंगे जहर', केरल CM विजयन ने किस पर नाराज होकर कही ये बात?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
CJP Protest LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
'सरकार जो चाहे मेरे साथ करे, लेकिन घसीटने वाले पुलिस ने कहा- इस सरकार को हटाइये', बोले राहुल गांधी
'सरकार जो चाहे मेरे साथ करे, लेकिन घसीटने वाले पुलिस ने कहा- इस सरकार को हटाइये', बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget