एक्सप्लोरर

मनमोहन सरकार के इस काम के फैन हुए अमित शाह, मंच से कर दी तारीफ, कही ये बड़ी बात

अमित शाह ने कहा, मनमोहन सिंह की सरकार 10 साल तक चली.  एक काम जो उन्होंने अच्छा किया वह यह कि उन्होंने भारत को 11वें से 12वें स्थान पर नहीं खिसकने दिया. 10 साल तक भारत की स्थिति स्थिर रही.

Amit Shah praised Manmohan government: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार (20 फरवरी) को जयपुर में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने देश में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. लेकिन इस दौरान शाह ने मंच से मनमोहन सरकार के एक काम की तारीफ भी की. अमित शाह ने कहा, 2004 से 2014 तक कांग्रेस ने एक काम अच्छा किया कि उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था की रैंकिंग गिरने नहीं दी. 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में भारत 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया. मनमोहन सिंह की सरकार 10 साल तक चली.  एक काम जो उन्होंने अच्छा किया वह यह कि उन्होंने भारत को 11वें से 12वें स्थान पर नहीं खिसकने दिया. 10 साल तक भारत की स्थिति स्थिर रही. इसके बाद मोदी ने 10 साल में भारतीय अर्थव्यवस्था को तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया. 

'अच्छे काम का समर्थन क्यों नहीं?'
अमित शाह ने कहा, ''कई बार मैं ऑफ द रिकॉर्ड अपने कांग्रेस मित्रों से पूछता हूं, 'आपका लक्ष्य क्या है', और वे चुप रह जाते हैं. जब मैं पूछता हूं कि 'आप किसी अच्छी बात का समर्थन क्यों नहीं करते' तो वे फिर चुप हो जाते हैं. जब मैं पूछता हूं कि 'आप बार-बार चुप क्यों हो जाते हैं', फिर भी वे चुप रहते हैं. 

शाह ने विपक्षी पार्टियों को घेर
शाह ने कहा, ''पीएम मोदी का एक ही लक्ष्य है कि भारत को दुनिया के शीर्ष पर देखना है. हालांकि, सात पार्टियों के 'गठबंधन' के नेता अपने बेटों और भतीजों को ही पीएम और सीएम देखना चाहते हैं.''

उन्होंने कहा, सोनिया गांधी का लक्ष्य अपने बेटे (राहुल गांधी) को पीएम के रूप में देखना है, उद्धव ठाकरे अपने बेटे (आदित्य ठाकरे) को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं, लालू प्रसाद भी अपने बेटे (तेजस्वी यादव) को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं, जबकि मायावती अपने भतीजे (आकाश आनंद) को सीएम के रूप में देखना चाहती हैं.

शाह ने पूछा कि क्या ऐसे लोग जो अपने बेटों और रिश्तेदारों को पीएम और सीएम के रूप में देखने का सपना देखते हैं, राष्ट्र निर्माण में मदद कर सकते हैं? शाह ने कहा, ऐसे नेता केवल अपने परिवारों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं, जबकि भाजपा चाहती है कि भारत को लाभ हो. 

आतंकी हमलों के लिए मनमोहन सरकार का किया जिक्र
अमित शाह ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए कहा, एक समय था, जब लोग भारत में घुसकर विस्फोट करते थे. आप लोगों ने 2014 में पीएम मोदी को चुना था. इस सरकार ने 2019 में पुलवामा हमले के बाद 10 दिनों के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक की थी. इससे पहले, केवल दो देश ऐसे थे जो सीमा पार करके दुश्मन देश पर हमले करने के लिए जाने जाते थे - अमेरिका और इजराइल. लेकिन अब भारत भी इसी लिस्ट में शामिल हो गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget