एक्सप्लोरर

बेनामी संपत्ति: तेजस्वी को संपत्तियों की जानकारी नहीं, आयकर की पूछताछ में बोले- ‘लिखकर जवाब देंगे’

आयकर ने तेजस्वी से कंपनी में डायरेक्टर होने और शेयर की जानकारी मांगी. इसके अलावा उनकी कंपनी में कितने कर्मचारी हैं और ज़मीन कहां से आई और कब खरीदी गई? इन सवालों के बाद तेजस्वी चुप रहे.

पटना: बेनामी संपत्तियों और एक हजार करोड़ रूपए के भूमि सौदों को लेकर चल रही जांच के मद्देनज़र आयकर ने कल आरजेडी चीफ लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव से पूछताछ की है. पूछताछ के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि वह सभी सवालों का जवाब कुछ दिन बाद लिखकर देंगे. लालू के बेटों से खाली कराए गए सरकारी बंगले, तेजस्वी के बंगले में रहेंगे सुशील मोदी क्या तेजस्वी को अपनी ही संपत्तियों की जानकारी नहीं है? आयकर विभाग ने जब तेजस्वी से उनके ज़मीन जायदाद के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह सभी सवालों का जवाब लिखकर देंगे. आयकर ने तेजस्वी से क्या-क्या सवाल किए? आयकर ने तेजस्वी से कंपनी में डायरेक्टर होने और शेयर की जानकारी मांगी. इसके अलावा उनकी कंपनी में कितने कर्मचारी हैं और ज़मीन कहां से आई और कब खरीदी गई? इन सवालों के बाद तेजस्वी चुप रहे. उन्होंने कुछ सवालों का हां में तो कुछ का ना में जवाब दिया. तेजस्वी से आयकर ने मांगी कमाई की जानकारी आयकर ने एक दूसरे मामले में तेजस्वी से लालू के रेल मंत्री रहते रेलवे की होटल के बदले ज़मीन लिए जाने के बारे और उनसे उनकी कमाई की भी जानकारी मांगी. इसपर तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने क्रिकेट और रेंट के ज़रिए कमाई की है. तेजस्वी ने माना कि उनके पास गिफ्ट किए हुए घर हैं, जिससे उन्हें रेंट मिलता है. हालांकि आयकर इस मामले में उनसे दोबारा पूछताछ कर सकता है. दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलनी में बन रहे घर के बारे में भी पूछताछ इतना ही नहीं आयकर ने तेजस्वी और राबड़ी देवी से उनकी कंपनियों लारा एलएलपी, एबी एक्सपोर्ट, डिलाइट मार्केटिंग में शेयर खरीदने और डायरेक्टर बनने का ब्यौरा भी मांगा है. वहीं, जब दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलनी में बन रहे घर के बारे में पूछा गया तो तेजस्वी ने बताया कि 2010 में इसे खरीदा गया और 2013 से इसे बनाया जा रहा है. तीन चार दिन का मौका दो, लिखित जवाब दूंगा- तेजस्वी आयकर ने जब तेजस्वी से पूछा कि आपके पास पैसा कहां से आ रहा है तो तेजस्वी ने कहा कि उन्हें तीन चार दिन का मौका दिया जाए, वह लिखित जवाब देंगे. तेजस्वी ने कहा कि उन्हें गिफ्ट किए हुए घर से रेंट भी आता है और विधायक होने के नाते सैलेरी भी मिलती है. बता दें कि आयकर विभाग ने गत जून में लालू, राबड़ी, तेजस्वी और लालू की बेटियों चंदा, रागिनी, मीसा और दामाद शैलेश कुमार को संपत्ति कुर्क करने संबंधी नोटिस दिया था. विभाग ने दिल्ली और बिहार में करीब एक दर्जन इमारतों और भूखंडों को जब्त कर लिया था. इनमें दिल्ली के पालम विहार में एक फार्म हाउस एवं भूखंड तथा न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक आवासीय भवन शामिल है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
J&K में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, आर्मी अलर्ट, राजौरी-सांबा में सर्च ऑपरेशन
J&K में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, आर्मी अलर्ट, राजौरी-सांबा में सर्च ऑपरेशन
PM मोदी और राहुल को टैग कर क्या बोलीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि?
PM मोदी और राहुल को टैग कर क्या बोलीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget