एक्सप्लोरर

बिहार: नवादा में सांप्रदायिक हिंसा, पुलिस ने चलाई कई राउंड गोलियां

Bihar Nawada Communal Violence: बिहार के नवादा जिले में मूर्ति तोड़े जाने की घटना के बाद दो समुदाय के लोग आमने-आमने आ गए और एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने कई राउंड गोलियां भी चलाईं.

पटना: बिहार में सांप्रदायिक तनाव का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है. इस बार नवादा जिले में मूर्ति तोड़े जाने की घटना के बाद दो समुदाय के लोग आमने-आमने आ गए और एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने कई राउंड गोलियां भी चलाईं. फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है लेकिन हिंसा को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

नवादा के डीएम ने कहा, ''कुछ असमाजिक तत्वों ने मूर्ति तोड़ दी, जिसकी वजह से दो समुदाय आमने-सामने आ गए. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.'

आपको बता दें कि राम नवमी के बाद से 6 जिलों भागलपुर, औरंगाबाद, समस्तीपुर, मुंगेर, नालंदा, नवादा में सांप्रदायिक हिंसा हुई है. जिसके बाद से लगातार बिहार के 'सुशासन बाबू' मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदा कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि सरकार का कहना है कि हिंसा में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

समस्तीपुर हिंसा

नालंदा और समस्तीपुर जिले में पिछले दो दिनों के दौरान दो समुदाय के बीच झडप मामलों में बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं सहित 50 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। समस्तीपुर जिला के रोसड़ा बाजार में गत 27 मार्च को चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर दो समुदाय के बीच विवाद के बाद पथराव और आगजनी में तीन मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गयी। मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन करने को ले जा रहे प्रतिमा पर एक समुदाय के कुछ शरारती तत्वों द्वारा चप्पल फेंकने के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने रोसड़ा बाजार स्थित एक समुदाय के धर्मस्थल मस्जिद पर पथराव किया और तीन मोटरसाइकिल में आग लगा दी। रोका जा सकता था बिहार के समस्तीपुर का दंगा ? देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट नालंदा नालंदा जिला के सिलाव में कल हुए हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। बुधवार को रामनवमी जुलूस के दौरान रास्ते को लेकर उत्पन्न विवाद के दौरान बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प में दोनों ओर से किए गए पथराव में पुलिसकर्मी समेत दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये थे। मुंगेर मुंगेर के रिफ्यूजी कॉलोनी में चैती दुर्गा के विसर्जन के दौरान मंगलवार को दूसरे समुदाय के लोगों ने प्रतिमा ले जाने का कथित तौर पर विरोध किया. किसी तरह दोनों समुदायों को समझाने के बाद मामला शांत हुआ. लेकिन दोबारा प्रतिमा को लेकर निकलने के बाद दूसरे समुदाय के लोगों पीछे से ईंट चलाना शुरू कर दिया. इसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई, गोलियां भी चली. इस झड़प में 8-10 लोग घायल हो गए. भागलपुर और औरंगाबाद जिल में भी कई दिनो से तनाव का माहौल है. भागलपुर हिंसा मामले में पुलिस ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की  है. कोर्ट ने वारंट भी जारी किया है. हालांकि अब भी अर्जित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. भागलपुर और औरंगाबाद के बाद समस्तीपुर में भी सांप्रदायिक हिंसा, क्या नीतीश कुमार के हाथ से निकल रहा है बिहार?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
CJP के प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget