एक्सप्लोरर

बिहार: पूर्ण शराबंदी के लिए नीतीश कुमार को मिला 'अणुव्रत पुरस्कार'

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंगलवार को 'अणुव्रत पुरस्कार' से सम्मानित किया गया. जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण ने राज्यपाल रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में नीतीश को इस पुरस्कार से सम्मानित किया. समाज में बेहतरीन और प्रेरणा स्त्रोत कार्य करने वालों को दिए जाने वाला यह पुरस्कार राज्य में पूर्ण शराबबंदी के लिए मुख्यमंत्री को प्रदान किया गया.

सामाजिक बदलाव की बुनियाद रखने के लिए लिया गया शराबबंदी का फैसला: नीतीश कुमार

इस असवर पर जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में शराबबंदी का फैसला राजनीतिक कारणों से नहीं बल्कि सामाजिक बदलाव की बुनियाद रखने के लिए लिया गया है. उन्होंने कहा, "देश के विभिन्न इलाकों में जिस तरह से शराबबंदी लागू करने के लिए आवाज उठ रही है, मुझे विश्वास है कि उन इलाकों की सरकार पर जनता की भावना का असर होगा. सामाजिक परिवर्तन हमारे लिए राजकाज से कई गुणा अधिक महत्वपूर्ण है." मुख्यमंत्री पटना में 'अणुव्रत पुरस्कार 2016' प्राप्त करने के बाद आयोजित समारोह में कहा कि वे प्रारंभ से ही शराब के खिलाफ रहे हैं.

आध्यात्म की चाह में भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है दुनिया

राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने कहा कि संपूर्ण विश्व हिंसा और आतंकवाद के खतरों से त्रस्त है. आज सभी आध्यात्मिकता की चाह में फिर से भारतवर्ष की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि 'जीवन का सदुपयोग कैसे हो' इस विषय में भारतीय संतों और महात्माओं ने अपने संदेशों से बराबर जन-मानस का मार्गदर्शन किया है. राज्यपाल ने कहा, "आचार्य महाश्रमण जी का संदेश है कि संसार में आध्यात्मिक, नैतिक व चारित्रिक विकास के बिना किसी भी राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव नहीं."

राज्यपाल ने नीतीश कुमार को दी बधाई

राज्यपाल ने 'अणुव्रत पुरस्कार' से सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि पूर्ण शराबबंदी का राज्य सरकार का निर्णय एक ऐतिहासिक, साहसिक और सामाजिक सुधार की दिशा में अत्यंत क्रांतिकारी निर्णय है. राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने शराबबंदी से संबंधित बिल को बहुत सोच समझकर अपनी मंजूरी प्रदान की थी.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य महाश्रमण ने कहा कि उनकी अहिंसा-यात्रा समाज में सद्भावना, नौतिकता और नशामुक्ति के प्रति चेतना विकसित करने के उद्देश्य से है. कार्यक्रम में साध्वी प्रमुख कनकलता, अणुव्रत समिति के अयक्ष सुरेंद्र जैन, टीकमचंद सेठिया, तनसुख वैद्य सहित कई अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget