एक्सप्लोरर

'मेरी पत्नी के अशरफ के साथ थे अवैध संबंध, उसी ने किए 30 टुकड़े', बेंगलुरु हत्याकांड में महालक्ष्मी के पति का बड़ा दावा

बेंगलुरु में एक महिला की हत्या कर उसके शव के 30 टुकड़े किए गए. उसके पति हेमंत दास ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के अशरफ से अवैध संबंध थे और उसने ही हत्या की.

Bengaluru Mahalaxmi murder case: बेंगलुरु में श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसे मामले ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक फ्लैट में महिला के शव के 30 टुकड़े मिले हैं. शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा गया था. महिला की पहचान महालक्ष्मी के तौर पर हुई है. महालक्ष्मी पिछले 9 महीने से अपने पति हेमंत दास से अलग रह रही थी. इस मामले में अब मृतक महिला के पति हेमंत दास ने बड़ा दावा किया है. हेमंत दास ने दावा किया है कि उसकी पत्नी अशरफ नाम के युवक के साथ रिश्ते में थी और उसी ने उसकी हत्या की और शव के टुकड़े कर फ्रिज में रख दिए.

इंडिया टुडे से बातचीत में हेमंत दास ने बताया कि उसने अपनी पत्नी से करीब 1 महीने पहले मुलाकात की थी, जब वह अपनी बेटी से मिलने आया था. हेमंत ने बताया, महालक्ष्मी के रिश्ते कुछ महीनों से अशरफ के साथ थे और उसके साथ ही वह फ्लैट में रहती थी. 

महालक्ष्मी का शव फ्लैट में 30 टुकड़ों में मिला था. महालक्ष्मी की मौत का पता तब चला, जब उसके पड़ोसियों को फ्लैट से बदबू आई. जब दरबाजा तोड़ा गया तो हर कोई हैरान रह गया. बताया जा रहा है कि महालक्ष्मी की हत्या दो तीन पहले की गई थी. जब पुलिस फ्लैट में पहुंची तो उसने पाया कि वहां एक बैग भी रखा था. पुलिस को आशंका है कि आरोपी महालक्ष्मी के शव के टुकड़े कर उसे ठिकाने लगाने की फिराक में था. 

कौन है अशरफ?

अशरफ उत्तराखंड का रहने वाला है. वह बेंगलुरु में एक नाई की दुकान में काम करता था. हेमंत दास ने बताया कि उसकी शादी महालक्ष्मी के साथ सिर्फ 6 महीने चली. इसके बाद दोनों अलग अलग रहने लगे. इसके बाद महालक्ष्मी ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी और उसने बेंगलुरु आना छोड़ दिया. हेमंत दास ने दावा किया कि उसकी पत्नी और अशरफ के अवैध संबंध थे. हेमंत ने आशंका जताई कि अशरफ ने ही उसका कत्ल किया है. 

पुलिस ने क्या-क्या बताया?

महालक्ष्मी हत्याकांड में बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर दयानंद ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. आरोपी की पहचान कर ली गई है, उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, पुलिस ने आरोपी की पहचान बताने से इनकार कर दिया. हालांकि, उन्होंने बताया कि आरोपी बाहरी है और हम इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget