एक्सप्लोरर

'वो यूट्यूब के संत हैं, उन्हें माफी मांगनी चाहिए', रामभद्राचार्य के समर्थन में उतरे अयोध्या के परमहंस आचार्य; प्रेमानंद महाराज को बता दिया घमंडी!

Premanand and Rambhadracharya Controversy: अयोध्या के तपस्वी छावनी पीठाश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि रामभद्राचार्य महाराज ने प्रेमानंद महाराज को लेकर जो भी कहा है, वह बिल्कुल सही कहा है.

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की टिप्पणी के बाद अब अयोध्या के परमहंस आचार्य ने रामभद्राचार्य का समर्थन किया है. अयोध्या के तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने बुधवार (27 अगस्त, 2025) को कहा है कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रेमानंद महाराज के लिए जो भी कुछ कहा कि वे पूर्ण रूप से उनका समर्थन करते हैं. इसके साथ उन्होंने प्रेमानंद महाराज से यह भी कहा कि उन्हें अपने दिए बयान के लिए राधा रानी से क्षमा मांगनी चाहिए.

रामभद्राचार्य और प्रेमानंद विवाद पर क्या बोले परमहंस आचार्य

जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा, 'तुलसी पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु रामानंद आचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने प्रेमानंद महाराज को लेकर जो भी कहा है, वह बिल्कुल सही कहा है. मैं उनके कथन का पूर्ण रूप से समर्थन करता हूं और प्रेमानंद ने जो अपने उपदेश के दौरान कहा कि 100 में से सिर्फ 2-4 कन्याएं हीं पवित्र हैं, यह राधा रानी का अपमान है.'

उन्होंने कहा, 'कन्या स्वयं साक्षात श्री की रूप होती हैं, वे राधा रानी की स्वरूप हैं. इसीलिए लोग कन्या पूजन करते हैं. आप अपने मन से 25 साल-30 साल की लड़कियों को कन्या मत कहिए, शास्त्रों के मुताबिक, 10 साल तक की बच्ची को ही कन्या कहा गया है. इसलिए कन्या शब्द कहकर जो प्रेमानंद महाराज ने जो बयान दिया है, वह अशास्त्रीय है. यह साधुता को कलंकित करने वाला है और मानवता को कलंकित करने वाला है.'

प्रेमानंद सिर्फ यूट्यूब के संत हैं: परमहंस आचार्य

परमहंस आचार्य ने कहा, 'इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि प्रेमानंद ने अपनी गलती को नहीं माना. उन्हें यह कहना चाहिए कि मेरे मुख से यह बात गलती से निकल गई. लेकिन वह अपने घमंड में अपने बयान पर कायम हैं. सनातन धर्म के सबसे बड़े आचार्य पूज्य तुलसी पीठाधीश्वर सरकार हैं और पूरी धरती पर उनका सम्मान हैं, हाल ही में विद्वानों का जो सबसे बड़ा सम्मान है ’ज्ञानपीठम’, वह महामहिम राष्ट्रपति से उनको प्राप्त हुआ है. वहीं, प्रेमानंद जी यूट्यूब के संत हैं. पिछले दो साल से उनके अनुयायी उनके वीडियो को यूट्यूब पर चलाते हैं और आजकल सोशल मीडिया से लोग अच्छा खासा पैसा कमा ले रहे हैं.'

उन्होंने कहा, 'तुलसी पीठाधीश्वर सरकार पूरी तरह से शास्त्रीय बात करते हैं. उन्होंने पूरी निष्पक्षता से यह बात कही है कि अगर प्रेमानंद पर राधा रानी की जरा भी कृपा हो या सिद्ध हों, तो वे एक श्लोक ही शुद्ध रूप से बोलकर सुना दें या स्वामी रामभद्राचार्य जो श्लोक बोलें उसकी हिंदी में अर्थ बता दें. लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा, क्योंकि प्रेमानंद सिर्फ यूट्यूब के संत हैं और यूट्यूब से ही उनकी प्रसिद्धि है.'

यह भी पढ़ेंः प्रेमानंद महाराज पर रामभद्राचार्य का विवादित बयान: संत समाज में आक्रोश, क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget