एक्सप्लोरर

गुड बाय... निकिता सिंघानिया के ये वर्ड्स सुनकर टूट गए थे अतुल सुभाष, उस रात पति-पत्नी में क्या हुआ?

अतुल सुभाष ने कहा कि निकिता सिंघानिया तीन साल पहले बेंगलुरु से जौनपुर गई और फिर कभी नहीं लौटी. अतुल को उस वक्त नहीं पता था कि निकिता कभी वापस न आने के इरादे से जा रही थी.

बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को सुसाइड किया था. उन्होंने मरने से पहले एक वीडियो और लेटर में पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके इस सुसाइड नोट से ये भी पता चला है कि पत्नी निकिता सिंघानिया से उनकी आखिरी बार क्या बात हुई थी. 24 पन्नों के लेटर में अतुल सुभाष ने बताया कि निकिता तीन साल पहले घर छोड़कर गई और फिर कभी नहीं लौटी, न तो वो खुद बात करती थी और न ही बेटे से बात करवाती थी. अतुल सुभाष सुसाइड को पूरे 18 दिन बीत चुके हैं और उनकी पत्नी, सास और साले तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं. बेंगलुरु पुलिस पूछताछ कर रही है और 31 दिसंबर को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाना है.

अतुल सुभाष ने अपने सुसाइड नोट में बताया कि तीन साल पहले 2021 में निकिता घर छोड़कर गई थी. वो नहीं जानते थे कि अब निकिता कभी वापस लौटेगी ही नहीं और वह अपने बेटे को देखने के लिए भी तरस जाएंगे. अतुल ने ही बेंगलुरु से बनारस के लिए निकिता की फ्लाइट की टिकट बुक करवाई थी. टिकट बुक करवाने के बाद अतुल ने निकिता को टिकट भी वॉट्सऐप किया था. फिर निकिता गुड बाय बोलकर निकल गई.

अतुल ने बताया कि जौनपुर पहुंचने के बाद निकिता के तेवर ही बदल गए. उसके रंग-ढंग देखकर वह चौंक गए. सुसाइड नोट की मानें तो निकिता के जौनपुर जाने के बाद वह न तो ठीक से बात करती थी और न ही बेटे से बात करवाती थी. अतुल बार-बार बच्चे से बात करने के लिए वॉट्सऐप पर मैसेज भी भेजता था, लेकिन निकिता ने बच्चे से बात करवाने के लिए साफ मना कर दिया.

इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता चला गया. सुसाइड से पहले अतुल ने जो वीडियो बनाया था, उसमें उसने कहा, 'मैं तो यह सोच रहा था कि निकिता वापस लौटेगी, लेकिन उसने वहीं से मुझे अपने रंग-ढंग दिखाना शुरू कर दिए. उसके बाद मेरे ऊपर एक के बाद एक 9 केस दर्ज करवा दिए. ऑफिस से सिर्फ 23 छुट्टियां मिलती थीं, लेकिन उन्हें 40 बार कोर्ट में पेशी के लिए फैमिली कोर्ट जाना पड़ा. मैं अपनी बेगुनाही का सुबूत देता रहा, लेकिन किसी ने भी मेरी नहीं सुनी. मेरी बीवी ने बेटे को औजार बनाकर 80 हजार रुपये महीना मेंटेनेंस मांगा. पहले केस सेटल करने के लिए 1 करोड़ मांगे और फिर 3 करोड़ रुपये की डिमांड करने लगी.'

अतुल सुभाष ने 9 दिंसबर को रात 11 बजे बेंगलुरु में अपने फ्लैट में फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली थी. मरने से पहले अतुल ने 90 मिनट का वीडियो बनाकर निकिता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद पुलिस ने 10 दिसंबर को निकिता, उसकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. 13 दिसंबर को सुशील सिंघानिया के अलावा बाकी तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

 

यह भी पढ़ें:-
'सही काम किया', जब मनमोहन सिंह ने की थी पीएम मोदी की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार जो चाहे मेरे साथ करे, लेकिन घसीटने वाले पुलिस ने कहा- इस सरकार को हटाइये', बोले राहुल गांधी
'सरकार जो चाहे मेरे साथ करे, लेकिन घसीटने वाले पुलिस ने कहा- इस सरकार को हटाइये', बोले राहुल गांधी
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
'प्रधानमंत्री छात्रों से क्षमा..', लाठीचार्ज-हिंसा पर राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी मांगें
CJP Protest LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget