एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Shot Dead: 8 सेकंड, 20 राउंड फायरिंग... 48 घंटे पहले ही प्लान कर लिया था अतीक-अशरफ का मर्डर

Atiq- Ashraf Ahmed Murder Case: यूपी पुलिस की तरफ से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का भी गठन किया है.

Atiq Ahmed Murder Case: गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार (15 अप्रैल) को गोली मारकर हत्या कर दी गई. महज 8 सेकंड में हत्यारों ने 20 राउंड फायरिंग की और दोनों को ढेर कर दिया. अचानक हुई इस हत्या के पीछे पूरे दो दिन की प्लानिंग थी. हत्यारों ने 48 घंटे पहले ही इस मर्डर की पूरी प्लानिंग तैयार कर ली थी. 12 अप्रैल को जब पुलिस दोनों भाइयों को प्रयागराज लाई माफिया ब्रदर्स की हर हरकत पर नजर रखे हुए आरोपी उसी दिन एक्टिव हो गए थे. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों भाईयों को मौत के घाट उतारने का प्लान पहले ही तैयार कर लिया गया था. हत्यारे 13 अप्रैल को प्रयागराज पहुंचे थे और एक लॉज में अपने लिए कमरा भी बुक किया. इसी दिन अतीक का बेटा असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया था और पुलिस को कोर्ट ने अतीक और अशरफ की चार दिन की रिमांड दे दी थी. 

प्लानिंग कर रहे थे हत्यारे 

दरअसल, कोर्ट के इस फैसले से साफ हो गया था कि अतीक और अशरफ अगले दो दिनों तक प्रयागराज में ही रहने वाले हैं और इससे हत्यारों की प्लानिंग और मजबूत होती चले गई. इतना ही नहीं आरोपी पूरी तरह से दोनों पर नजर रखे हुए थे. दोनों कब कहां ले जाया जा सकता है. किन-किन जगहों पर सीसीटीवी लगे हैं. इन सब बातों को पहले ही पूरी तरह समझ लिया गया था. 

लोकल नेटवर्क किया एक्टिव

लोकल नेटवर्क के जरिए ही हत्यारे अतीक और अहमद तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. इसके लिए 14 अप्रैल को पहले रैकी भी की गई. यहां तक की 14 अप्रैल को ही हत्यारे पूरा दिन  प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल में रहे और दोनों को लाए जाने का इंतजार कर रहे थे. पूछताछ में उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने देखा कि अतीक की गाड़ी किस जगह पर रुकती है. उसे कैसे अस्पताल के अंदर ले जाया जाता है, कितने सुरक्षाकर्मी साथ में रहते हैं. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 15 अप्रैल को इस वारदात को अंजाम दिया. 

ये भी पढ़ें: 

Atiq Ahmed Shot Dead: आखिर अतीक-अशरफ के हत्यारों पर पुलिस ने क्यों नहीं चलाई गोली? जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget