एक्सप्लोरर

Assam Floods: सिलचर में बाढ़ से मची तबाही के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

Assam Floods News: गिरफ्तार लोगों पर आरोप है कि उन्होंने बराक नदी पर बने तटबंध को जानबूझकर तोड़ा जिस कारण सिलचर शहर में बाढ़ आ गई.

Assam Floods Update: असम में बाढ़ का कहर लगातार जारी है. बाढ़ से अबतक 179 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग बेघर हो गए हैं. असम (Assam) में बाढ़ का सबसे अधिक कहर कछार जिले (Cachar District) में देखने को मिला है. कछार जिले में बाढ़ के पानी ने सबसे अधिक तबाही मचाई है. पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है. इस बीच असम पुलिस (Assam Police) ने कछार जिले में बराक नदी के तटबंध के टूटने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है. इनपर आरोप है कि उन्होंने बराक नदी पर बने तटबंध को जानबूझकर तोड़ा, जिसके कारण सिलचर शहर (Silchar City) में बाढ़ आ गई. 

रिपोर्ट के मुताबिक, जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान मिठू हुसैन लश्कर और काबुल खान के रूप में हुई है. कछार के पुलिस अधीक्षक ने आईएएनएस को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है. लेकिन पुलिस ने घटना में दोनों की भूमिका के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया है. 

असम सीएम पहले ही जता चुके शक

आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam CM Himanta Biswa Sarma) शुरूआत से इस बात जिक्र करते आए हैं कि ये बाढ़ मानव निर्मित है, और इस मामले में दोषियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि काबुल खान ने तटबंध को तोड़ने का वीडियो जिसमें उसकी आवाज को सुनाई दे रही थी. सीएम हिमंत बिस्वा ने वायरल वीडियो को कछार दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को दिखाया था. उन्होंने लोगों से वीडियो में आवाज की पहचान करने के लिए कहा था. जिसके बाद काबुल खान की पहचान हो पाई. 

CID को सौंपी गई जांच

रिपोर्ट के मुताबिक, तटबंध टूटने के पीछे कुल छह लोग जिम्मेदार हैं. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने इसकी जांच सीआईडी (CID) को सौंप दी है. सीआईडी ने इस मामले में केस दर्ज कर इसकी जांच के लिए एक विशेष जांच दल बनाने का एलान किया है. 

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते 24 मई को सिलचर से तीन किलोमीटर दूर स्थित बेथुकंडी में साजिशन नदी का तटबंध तोड़े जाने को लेकर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. बता दें कि जून में असम में मूसलाधार बारिश के बाद नदी का तटबंध टूटा होने के कारण सिलचर में बाढ़ का पानी घुस आया. जिसके कारण सिलचर में करीब एक लाख लोग बाढ़ के पानी से प्रभावित हो गए. 

इसे भी पढ़ेंः-

Maharashtra Politics: कैसे गिरी उद्धव सरकार और किस तरह बीजेपी ने किया ‘खेल’, एकनाथ शिंदे ने किया ये बड़ा खुलासा

Chicago Shooting: शिकागो फायरिंग पर राष्ट्रपति बाइडेन ने जताया दुख, बोले- ‘बंदूक हिंसा’ की ‘महामारी’ के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget