एक्सप्लोरर

'मुसलमान लड़ा रहा है RSS और बीजेपी से पंजा', असदुद्दीन ओवैसी बोले- अफसोस, पीएम मोदी एक मजहब के...

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने नई संसद भवन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष से करवाने की बात कही थी. इसके साथ ही उन्होंने संसद की तुलना ताबूत से करने पर आरजेडी को आड़े हाथ लिया था.

Asaduddin Owaisi Statement: एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार (28 मई) को तेलंगाना के आदिलाबाद में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के कई नेताओं पर निशाना साधा. असदुद्दीन ओवैसी ने नई संसद का उद्घाटन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र पर तंज किया. ओवैसी ने कहा कि आपने प्रधानमंत्री और हिंदू पुजारियों की तस्वीर देखी. इसमें ईसाई पादरी, सिख गुरु, मौलाना को भी होना चाहिए था. 

उन्होंने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस देश का मज़हब एक नहीं है.  उन्होंने कहा कि ये दिल्ली के सुल्तान की ताजपोशी लग रही थी. इस रैली में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष को एक विवादित बयान भी दिया. उन्होंने कहा कि अमित शाह कहते हैं, स्टीयरिंग AIMIM के हाथ में है. बीजेपी के तेलंगाना अध्यक्ष कहते हैं, सचिवालय ओवैसी को खुश करने के लिए बनाया गया है. कैसे आदमी हैं, बिना हमारा नाम लिए मर्द नहीं कहला सकते क्या ये.

मुसलमान लड़ा रहा आरएसएस से पंजा- ओवैसी
एआईएमआईएम नेता ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ओवैसी का नाम लेने से तुमको लगता है ग्लूकोज़ मिल गया, पेट भर गया तो खूब लो. उन्होंने कहा कि अमित शाह जानते है कि जब तक एआईएमआईएम ताकतवर रहेगी, सचिवालय पर बीजेपी का झंडा नहीं लहरा सकता है. उन्होंने कहा कि रोड पर खड़े होकर संघ परिवार से पंजा मुसलमान लड़ा रहा है.

उन्होंने कहा कि मैं जनता और पार्टी के लोगों से पूछ कर तय करूंगा कि इस बार तेलंगाना विधानसभा चुनाव में मजलिस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी? ओवैसी ने कहा कि आज नई संसद का उद्घाटन हुआ, पीएम मोदी की फोटो आई लेटे हुए. पीएम और हिंदू पुजारियों की तस्वीर देखी. अफसोस हुआ कि पीएम मोदी एक ही मजहब के लोगों को लोकसभा में लेकर गए.

संसद में पढ़ी जानी चाहिए थी कुरान- ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि संसद के अंदर सूरा (इस्लाम के पवित्र ग्रंथ कुरान का अंश)  भी पढ़ा जाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि काश आपका (पीएम मोदी) दिल बड़ा होता. ओवैसी ने नई संसद के उद्घाटन कार्यक्रम को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये दिल्ली के सुल्तान की ताजपोशी लग रही थी. क्या ये सत्यमेव जयते है.

ये भी पढ़ें:

New Parliament Building: 'RJD का कोई स्टैंड नहीं', ताबूत से संसद की तुलना पर भड़के ओवैसी, उद्घाटन पर कहा- बेहतर होता कि...

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget