एक्सप्लोरर

Arunachal Pradesh से लापता युवक को लेकर हरकत में आई Indian Army, हॉटलाइन पर China से किया संपर्क

Arunachal Boy Missing Case: भारतीय सेना के स्थानीय कमांडर ने हॉटलाइन पर चीनी सेना से संपर्क किया है, ताकि युवक की सुरक्षित वापसी हो सके. युवक का नाम मिराम तारोन बताया जा रहा है.

India-China Ties: अरुणाचल प्रदेश के अपर-सियांग जिले से चीनी सेना द्वारा बंधक बनाए गए युवक को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारतीय सेना ने प्रयास शुरू कर दिए हैं. अरुणाचल स्थित सेना की लोकल फॉर्मेशन ने चीन की पीएलए सेना से इस बारे में हॉटलाइन पर संपर्क स्थापित किया है. हालांकि, सूत्रों की मानें तो चीन की तरफ से अभी तक कोई जवाब आने का इंतजार है.

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना के स्थानीय कमांडर ने चीन की पीएलए आर्मी से हॉट लाइन पर संपर्क किया है. लेकिन अभी तक चीन की पीएलए से कोई जवाब नहीं आया है. इस बारे में भारतीय सेना की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

बीजेपी सांसद का आरोप-चीन ने किया अपहरण

मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के सांसद तापिर गाओ ने ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि अपर-सियांग जिले से सटी एलएसी से चीन की पीएलए सेना 17 साल के स्थानीय युवक मीरम तारोन को 'अपहरण' करके अपने साथ ले गई है‌. तापिर ने मीरम की तस्वीरें भी साजा की थी.

तापिर का आरोप था कि चीनी सेना भारत की सीमा से युवक को लेकर गई है, जहां 2018 में चीन ने 3-4 किलोमीटर अंदर तक सड़क बना ली थी. तापिर के मुताबिक, इस घटना के दौरान मीरम के साथ एक युवक और था जो किसी तरह से बचकर निकल आया था और उसी ने अपहरण की जानकारी दी थी. तापिर ने भारत सरकार की सभी 'एजेंसियों' से युवक की रिहाई के लिए गुहार लगाई थी.

उन्होंने बताया कि दोनों किशोर जिडो गांव के रहनेवाले हैं. सांसद ने कहा कि यह घटना उस स्थान के पास हुई, जहां शियांग नदी अरुणाचल प्रदेश में भारत में प्रवेश करती है. पिछले साल सितंबर में भी चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश के अपर-सुबानसरी जिले से पांच युवकों को बंदी बना लिया था. ये युवक जंगल में शिकार खेलने गए थे और उस दौरान चीन की सीमा में दाखिल हो गए थे. भारतीय सेना के प्रयासों से युवकों को रिहा कराया गया था. दरअसल, भारत-चीन सीमा पर कोई तारबंदी नहीं है जिसके कारण कभी कभी एक दूसरे के नागरिक सीमा पार कर लेते हैं. कुछ समय पहले चीन के नागरिक भी रास्ता भटकर भारत के सिक्किम पहुंच गए थे. बाद में भारतीय सेना ने उन्हें चीनी सेना के हवाले कर दिया था.

Coronavirus: अब X-Ray से पता चलेगा कि कोरोना है या नहीं, 5 से 10 मिनट में मिलेगा रिजल्ट

कांग्रेस ने बोला हमला

कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चीन की ये हिम्मत कैसे कि वो भारतीय नागरिक को अगवा कर ले गए. सुरजेवाला ने ट्वीट में कहा, ‘’माननीय मोदी जी चीनी सेना का ये दुस्साहस कैसे कि हमारी सरज़मीं पर फिर घुसपैठ की? चीन की ये हिम्मत कैसे कि वो भारतीय नागरिक को अगवा कर ले गए? हमारी सरकार चुप्पी क्यों साधे है? आप अपने MP की अपील क्यों नहीं सुन रहे?’’ अब ये मत कहिएगा-“न कोई आया, न किसी को उठाया.” 

Coronavirus Cases Today: देश में कोरोना ने तोड़ा 8 महीने का रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटों में 3 लाख 17 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget