एक्सप्लोरर

Poonch Infiltration: LoC पर मुस्तैद सुरक्षा बलों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश कर दी नाकाम, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu-Kashmir: आतंकियों की तरफ से घुसपैठ की कोशिश के बाद पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी गई है और व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पाकिस्तान से आतंकी घुसपैठ की कोशिश करते रहते हैं.

Jammu-Kashmir Army: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुंछ में सुरक्षा बलों ने 8-9 अप्रैल की दरमियानी रात को आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि आतंकी नियंत्रण रेखा (LoC) के पार से इस तरफ घुसने की कोशिश कर रहे थे. इसके बाद से ही इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है. जम्मू में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्ट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि जवानों की फायरिंग में एक घुसपैठिया वहीं पर ढेर हो गया. 

कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि जम्मू के पुंछ सेक्टर में एलओसी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने सीमा पर हुई तारबंदी के पास संदिग्ध आवाजाही देखी. थोड़ी देर इस आवाजाही पर निगरानी करने के बाद भारतीय सेना के जवानों ने इन संदिग्धों को चेतावनी दी जो तारबंदी के बहुत नजदीक आ चुके थे. चुनौती देने के बाद भारतीय सेना के जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक घुसपैठिया वहीं पर ढेर हो गया, जबकि बाकी घुसपैठिए सीमा पर हुई तारबंदी के पास के जंगलों में निकल भागे. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और वहां सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इससे पहले शुक्रवार (7 अप्रैल) को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने पाकिस्तान में लाइन ऑफ कंट्रोल का दौरा किया था और वहां पर पाकिस्तान की फॉरवर्ड फॉरमेशंस पर जाकर स्थिति का आकलन किया था. 

पिछले महीने मार गिराया था आतंकी

इससे पहले 24 मार्च को भारतीय सेना ने उत्तरी कश्मीर (Noth Kashmir) के कुपवाड़ा जिले के तंगधार के जब्दी इलाके में सीमा पर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया था. सैन्य अधिकारियों ने बताया कि वह बाकी घुसपैठियों की तलाश कर रहे हैं. पीआरओ डिफेंस जम्मू ने बताया कि अभी तक एक शव बरामद हुआ है और अन्य घुसपैठिए वन क्षेत्र में भाग गए है. 

आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश

दरअसल, आतंकियों ने पाकिस्तान से घुसपैठ की थी और राजौरी जिले के डांगरी गांव में स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया था. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया था कि घुसपैठ की कोशिशों में कमी आने के बावजूद सीमा पार से भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिशें अभी भी जारी हैं.

ये भी पढ़ें: 

Coronavirus Cases: तीन राज्यों में मास्क की वापसी, अस्पतालों में मॉक ड्रिल, कोरोना मामले फिर बना रहे पहले जैसे हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
5 साल में 17 हजार से ज्यादा स्कूल घटे, संसद में सरकार ने क्या बताया?
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget