एक्सप्लोरर

एंटीगुआ में है मेहुल चोकसी, 2017 में नागरिकता देने से पहले भारत से मांगी गई थी पूरी जनकारी

एंटीगुआ सरकार ने कहा है कि 13000 करोड़ वाले पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल को नागरिकता देने के पहले भारत सरकार से संपर्क साधा गया था. वहां की सरकार ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और आरपीओ ऑफिस से उसकी जानकारी मांगी थी. लेकिन दोनों ही जगहों से मेहुल के खिलाफ कोई जानकारी साझा नहीं की गई.

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. एंटीगुआ सरकार ने कहा है कि 13000 करोड़ वाले पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल को नागरिकता देने के पहले भारत सरकार से संपर्क साधा गया था. वहां की सरकार ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और आरपीओ ऑफिस से उसकी जानकारी मांगी थी. लेकिन दोनों ही जगहों से मेहुल के खिलाफ कोई जानकारी साझा नहीं की गई.

कड़ी पड़ताल के बाद मिली नागरिकता चोकसी ने नवंबर 2017 में एंटीगुआ की नागरिकता ली थी. एंटीगुआ और बारबूडा की इकाई ‘द सिटिजनशिप बाई इनवेस्टमेंट’ ने स्थानीय अखबारों में कहा कि चोकसी की नागरिकता के आवेदन को इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गनाइजेशन जैसी अच्छी साख वाली एजेंसियों के जरिए कड़ी पड़ताल और अंतरराष्ट्रीय जांच के बाद मंजूरी दी गई.

आपको बता दें कि एंटीगुआ और बारबूडा के ‘सिटिजनशिप बाई इनवेस्टमेंट प्रोग्राम’ के तहत कोई व्यक्ति एनडीएफ निवेश फंड में कम से कम एक लाख डॉलर निवेश कर पासपोर्ट हासिल कर सकता है.

एंटीगुआ में है चोकसी इसके पहले एंटीगुआ सरकार ने जानकारी दी है कि चोकसी उन्हीं के देश में है. 28 जुलाई को एंटीगुआ की सरकार ने सीबीआई को एक पत्र भेजा था जिसमें इस बात की पुष्ठि की गई थी कि चोकसी उन्हीं के देश में है.

मांगी गई थी मौजूदा ठिकाने की जानकारी एंटीगुआ में चोकसी की उपस्थिति के बारे में खबरें आने के बाद सीबीआई ने वहां की अथॉरिटी से इस मामले में जानकारी मांगी थी. उसके बाद एंटीगुआ की एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की कि चोकसी वहीं है. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने पिछले सप्ताह एंटीगुआ अथॉरिटी को भेजे पत्र में भगोड़े कारोबारी के खिलाफ इंटरपोल के नोटिस और उसके मौजूदा ठिकाने के बारे में जानकारी मांगी.

अधिकारियों ने कहा कि पुष्टि के बाद एजेंसी विदेश मंत्रालय के जरिये चोकसी के प्रत्यर्पण का अनुरोध भेज सकती है. जांच एजेंसी ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ का इंतजार नहीं करेगी क्योंकि आवेदन अब भी इंटरपोल के पास लंबित है. वहीं सीबीआई का कहना है कि चोकसी के बारे में अंतरराष्ट्रीय एजेंसी इंटरपोल ने उससे कोई जानकारी नहीं ली. इंटरपोल के लिये सीबीआई भारत की नोडल एजेंसी है.

जनवरी से भारत से फरार है चोकसी आपको ये भी बता दें कि चोकसी इसी साल जनवरी महीने के पहले सप्ताह में भारत से फरार हो गया था जिसके बाद वो अमेरिका चला गया. 8 जुलाई को मेहुल अमेरिका से भागकर एंटीगुआ चला गया. चोकसी पीएनबी घोटाले के एक और मुख्य आरोपी नीरव मोदी का मामा है. दोनों ने मिलकर पीएनबी को करोड़ों का चूना लगाया और लापता हो गए.

देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget