एक्सप्लोरर

अमित शाह के नेतृत्व वाली उच्चस्तरीय समिति ने पांच राज्यों के लिए दी भारी राशि, 3113 करोड़ रुपए की रकम को दी मंजूरी

पुडुचेरी को ‘निवार’ से प्रभावित होने के कारण 9.91 करोड़ रुपए और मध्यप्रदेश को खरीफ के मौसम में हुए कीट हमले के कारण 1,280.18 करोड़ रुपए मुहैया कराए जाएंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने 2020 में प्राकृतिक आपदाओं और कीट हमलों से प्रभावित हुए पांच राज्यों के लिए करीब 3,113 करोड़ रुपए की राशि शनिवार को मंजूर की. गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि जिन राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन निधि (एनडीआरएमएफ) से अतिरिक्त केंद्रीय मदद मुहैया कराई जाएगी, उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और मध्य प्रदेश शामिल हैं. समिति ने 2020 में बाढ़, चक्रवातों (निवार एवं बुरेवी) और कीट हमलों से प्रभावित हुए पांच राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र की ओर से अतिरिक्त मदद मुहैया कराए जाने को मंजूरी दी है.

बाढ़ से प्रभावित हुए बिहार को 1,255.27 करोड़ रुपए

बयान में कहा गया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ से प्रभावित हुए बिहार को 1,255.27 करोड़ रुपए और आंध्र प्रदेश को 280.78 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. तमिलनाडु को चक्रवात ‘निवार’ से प्रभावित होने के कारण 63.14 करोड़ रुपए और ‘बुरेवी’ से प्रभावित होने के कारण 223.77 करोड़ रुपए मुहैया कराए जाएंगे. इस तरह तमिलनाडु को कुल 286.91 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. पुडुचेरी को ‘निवार’ से प्रभावित होने के कारण 9.91 करोड़ रुपए और मध्यप्रदेश को खरीफ के मौसम में हुए कीट हमले के कारण 1,280.18 करोड़ रुपए मुहैया कराए जाएंगे.

28 राज्यों के लिए राज्य आपदा जोखिम प्रबंधन निधि से 19,036.43 करोड़ रुपए

इसमें कहा गया कि केंद्र सरकार ने इन आपदाओं के बाद प्रभावित राज्य सरकारों से ज्ञापन पत्र मिलने का इंतजार किए बिना तत्काल अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम नियुक्त की थीं. गृह मंत्री ने अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी देते समय कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इन प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने वाले आंध्र प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और मध्य प्रदेश के लोगों की मदद करने का संकल्प लिया है. बयान में कहा गया कि इसके अलावा केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 28 राज्यों के लिए राज्य आपदा जोखिम प्रबंधन निधि से 19,036.43 करोड़ रुपए और एनडीआरएमएफ से 11 राज्यों के लिए 4,409.71 करोड़ रुपए जारी किए हैं.

यह भी पढ़ें 

देश के सरकारी अफसरों को भी हिन्दू मुस्लिम में बांटेंगे तो विकास कैसे होगा- लोकसभा में बोले अमित शाह

अगरतला-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन तेजस स्टाइल के कोच के साथ 15 फरवरी से होगी शुरू, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब अभिव्यक्ति पर हमला होगा', राहुल गांधी का बड़ा बयान
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget