एक्सप्लोरर

America: भारतीय दूतावास के अधिकारी की रहस्यमय तरीके से मौत, जांच शुरू

America News: वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के एक अधिकारी की मौत हो गई है. शव भारतीय दूतावास के परिसर में मिला है. फिलहाल जांच की जा रही है.

America News: वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के एक अधिकारी को मिशन परिसर के अंदर रहस्यमय परिस्थितियों में एक अधिकारी का शव मिला है. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. दूतावास ने शुक्रवार (20 सितंबर) को एक आधिकारिक बयान में मौत की पुष्टि कर दी है. लेकिन अभी तक अन्य जानकारी नहीं दी है.

इस मामले की जांच स्थानीय कानूनी अधिकारी और सीक्रेट सर्विस के अधिकारी कर रहे हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस मामले में आत्महत्या की संभावना समेत अलग-अलग एंगल देखे जा रहे हैं.

भारतीय दूतावास ने जारी किया बयान

भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा, "दुःख के साथ हम इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि भारतीय दूतावास के एक सदस्य का 18 सितंबर 2024 की शाम को निधन हो गया था. हम पार्थिव शरीर को भारत भेजने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों और परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं. परिवार की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए मृतक के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी जा रही है. इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ हमारी प्रार्थनाएं हैं." फिलहाल  मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है. 

PM मोदी अमेरिका दौरे के लिए हुए रवाना 

यह मामला ऐसे समय पर सामने आया है, जब PM मोदी अमेरिका के दौरे पर आ रहे हैं. PM अपनी इस यात्रा के दौरान डेलावेयर के विलमिंगटन में आयोजित होने वाले वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके अलावा वो न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में समिट ऑफ द फ्यूचर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. PM मोदी प्रौद्योगिकी क्षेत्र की शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे.

अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले PM मोदी ने कहा, "मैं क्वाड शिखर सम्मेलन में अपने सहयोगियों राष्ट्रपति बाइडन, प्रधानमंत्री अल्बानीज और प्रधानमंत्री किशिदा के साथ बैठक करने के लिए उत्सुक हूं."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
अब स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य में बड़ा फैसला ले सकती है सरकार
अब स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य में बड़ा फैसला ले सकती है सरकार
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
Xप्लेन: 5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?
5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget