एक्सप्लोरर

जानें- 1000 दिन में पीएम मोदी को क्या मिला और बीजेपी ने क्या पाया?

नई दिल्ली: इसी महीने की 26 तारीख को मोदी सरकार को तीन साल पूरे होने जा रहे हैं. आज मोदी सरकार को एक हजार 76 दिन हो गए हैं. अच्छे दिन का नारा देकर नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 को देश की सत्ता पर काबिज हुए थे.

साल 2014 के लोकसभा चुनाव के नतीजे

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी के नाम पर बीजेपी को 282 सीटें मिली थी. गठबंधन की सीटों को मिला दें तो ये आंकड़ा 336 का था. मोदी के नाम ही करिश्मा था कि तीस साल में पहली बार किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ. इसके बाद देश में जो भी चुनाव हुए उसमें मोदी ही चेहरा थे और उन्हीं के चेहरे को आगे रखकर बीजेपी मैदान में उतरी और जीतती चली गई.

जानें- 1000 दिन में पीएम मोदी को क्या मिला और बीजेपी ने क्या पाया?

देश में मोदी राज आने के बाद सबसे पहले चार राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए. चार में तीन राज्यों में बीजेपी ने विरोधियों के हाथ से अपने दम पर सत्ता छीन ली. महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनी और बाद में पीडीपी से गठबंधन कर जम्मू कश्मीर में भी सरकार बनाने में पार्टी कामयाब रही.

जानें- 1000 दिन में पीएम मोदी को क्या मिला और बीजेपी ने क्या पाया?

आजादी के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर जैसे राज्य में बीजेपी को गठबंधन के साथ सरकार बनाने का मौका मिला. बीजेपी के लिए ये करिश्मा मोदी के नाम की वजह से हुआ. ये वो वक्त था जब देश में मानो मोदी की आंधी चल रही थी. मोदी के सामने टिकने वाला कोई नेता नहीं दिख रहा था.

2015 में दिल्ली में रुका था मोदी का विजय रथ

साल 2015 के शुरुआत में दिल्ली में जाकर मोदी का विजय रथ रुक गया. पीएम मोदी के धुआंधार प्रचार के बाद भी पार्टी हार गई. बीजेपी के सामने हार की इस शुरुआत को रोकने की चुनौती थी. पार्टी ने इसी साल यानी 2015 के अंत में बिहार के चुनाव में पूरी ताकत झोंकी. लेकिन लालू और नीतीश की दोस्ती ने बिहार में भी मोदी के रथ को आगे नहीं बढ़ने दिया. नीतीश जीत गए और बिहार में मोदी हार गए.

असम को जीतकर बीजेपी ने पूर्वोत्तर में एंट्री की

2015 की हार का ये सिलसिला ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और 2016 के विधानसभा चुनाव में असम जैसे राज्य को जीतकर पार्टी ने पूर्वोत्तर में एंट्री की. मोदी के काम के नाम पर यहां वोट मांगे गए और जनता ने हाथों हाथ लेते हुए बंपर जीत के साथ असम को बीजेपी के हवाले कर दिया. इसके बाद तो जो लहर चली वो सूनामी बनकर देश पर छा चुकी है.

अभी यूपी सहित पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए हैं. पंजाब को छोड़कर पांच में से चार राज्यों में बीजेपी ने सरकार बनाई है. यूपी में तो वो हुआ जो राम लहर में भी पार्टी नहीं कर पाई थी. राम लहर पर मोदी लहर भारी पड़ी.

29 में से 13 राज्यों में है बीजेपी की सरकार

29 में से 13 राज्यों में बीजेपी की सरकार है. मोदी के पीएम बनने के बाद इनमें से 9 राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्री बने हैं. मणिपुर, गोवा और अरुणाचल में भी बीजेपी का राज है. जबकि जम्मू कश्मीर और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में सहयोगियों की सरकार है. यानी इस वक्त देश की कुल आबादी के करीब 58 फीसदी हिस्से पर बीजेपी और उसके गठबंधन का राज है.

जानें- 1000 दिन में पीएम मोदी को क्या मिला और बीजेपी ने क्या पाया?

  • 2014 के बाद हुए चुनावों में 9 राज्यों में बीजेपी की सरकार बनी है.
  • 6 राज्यों में तो मोदी युग के बाद पहली बार पार्टी की सरकार बनी है.
  • जम्मू कश्मीर जैसे राज्य में गठबंधन की सरकार बनाने में कामयाबी मिली.

बीते हजार दिनों में मोदी की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत यूपी में हुई है. जो राम लहर में बीजेपी यूपी में नहीं कर पाई थी वो संभव मोदी लहर में हो पाया. 403 में से बीजेपी गठबंधन को यहां 325 सीटें हासिल हुई है. इस जीत की उम्मीद किसी ने नहीं की थी, लेकिन मोदी के नाम पर ये करिश्मा संभव हो पाया.

इतना ही नहीं छोटे छोटे चुनावों में भी बीजेपी को बडी जीत हासिल हुई है. चाहे महाराष्ट्र नगर निगम की जीत हो या फिर दिल्ली के एमसीडी में जीत. ओडिशा से लेकर चंडीगढ़ के शहरी चुनाव में भी मोदी का डंका बजा है. अब चुनौती 2019 की है जिसके लिए पार्टी पूरा जोर दो साल पहले से ही लगाने में जुट गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का तंज, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का तंज, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'

वीडियोज

Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget