एक्सप्लोरर

भागवत के 'हिंदू राष्ट्र' वाले बयान पर अकाल तख्त के जत्थेदार ने कहा- RSS देश को बांट रहा है, प्रतिबंध लगे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले दिनों भारत को 'हिंदू राष्ट्र' बताया था. अब इसके विरोध में आवाज उठने लगी है. अकाल तख्त ने कहा है कि यहां सभी धर्मों के लोग रहते हैं, इस तरह का बयान देश के लिए ठीक नहीं है.

अमृतसर: अकाल तख्त ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर बैन लगाने की मांग की है. अकाल तख्त के मुख्य जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि संघ देश को बांटने का काम कर रहा है. उन्होंने अमृतसर में कहा, ''इसपर (आरएसएस) प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. मेरा मानना है कि आरएसएस जो कर रहा है वह देश में विभाजन पैदा करेगा. आरएसएस के नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयान देश के हित में नहीं हैं.''

उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''यहां सिख, ईसाई, यहूदी और पारसी भी रहते हैं. बहुत सारी बोलियां बोली जाती हैं. यह कहना कि इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाना है, ये गलत है. गलत बयान नहीं दिया जाना चाहिए. यह मुल्क के लिए खतरा है. आरएसएस का बयान आया है कि यह हिंदू राष्ट्र है या हिंदू राष्ट्र बनाना है. यह ठीक नहीं है, मुल्क के हित में नहीं है.''

बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 'हिंदू राष्ट्र' की बात कई मौकों पर दोहराते रहे हैं. भागवत ने 12 अक्टूबर को कहा था, ''यहूदी मारे-मारे फिरते थे. भारत अकेला है जहां उन्हें आश्रय मिला है. पारसियों की पूजा उनकी मूल धर्म सहित सुरक्षित केवल भारत में है. विश्व के देशों में सार्वाधिक सुखी मुसलमान केवल भारत में मिलेगा. यह क्यों हैं? क्योंकि हम हिंदू हैं और इसलिए हमारा हिंदू देश है, हमारा हिंदू राष्ट्र है.''

नागपुर के रेशमीबाग में संघ के विजयदशमी उत्सव के दौरान अपने संबोधन में भागवत ने कहा था कि संघ अपने इस नजरिये पर अडिग है कि 'भारत एक हिंदू राष्ट्र' है. इससे पहले उन्होंने एक अक्टूबर को कहा था, "हम सबकुछ बदल सकते हैं. सभी विचारधाराएं बदली जा सकती हैं, लेकिन सिर्फ एक चीज नहीं बदली जा सकती, वह यह कि 'भारत एक हिंदू राष्ट्र है'."

भागवत के बयान कि आलोचना होती रही है. उनके बयान पर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था, ''भागवत भारत में मेरे इतिहास को ‘हिंदू’ नया नाम देकर नहीं मिटा सकते. वह इस बात पर जोर नहीं दे सकते हैं कि हमारी संस्कृतियां, आस्थाएं, पंथ और व्यक्तिगत पहचान सभी हिंदू धर्म से जुड़ी हैं. भारत न कभी हिंदू राष्ट्र था, न है, न कभी बनेगा इंशाअल्लाह.''

मोहन भागवत बोले- विश्व में सर्वाधिक सुखी मुसलमान भारत में हैं, क्योंकि हम हिंदू हैं

भारत में जब तक एक भी हिंदू है, तब तक भारत हिंदू राष्ट्र ही रहेगा- मोहन भागवत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
CJP Protest Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget